Betul Samachar: फॉलोअप- खदान से पानी निकालने इंस्टॉल किया पंप, फिर भी बढ़ रहा लेवल

Betul Samachar: Pump installed to remove water from the mine, yet the level is rising

ई-9 सेक्शन के 69 से 72 लेबल तक पानी पहुंचने से मचा हड़कंप

Betul Samachar: सारनी। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा क्षेत्र की तवा खदान में लगातार पानी का लेवल बढ़ रहा है। जिसे निकालने अब तक किए गए प्रयास विफल नजर आ रहे हैं। दरअसल ई-9 सेक्शन के 69 से 72 लेवल तक पानी भरने की खबर सांझवीर टाईम्स ने प्राथमिकता से प्रकाशित की थी। इसके बाद भी प्रबंधन का ढुलमुल रवैया रहा। इसके चलते पानी का लेवल लगातार बढ़ता रहा और अब खदान सूत्र बता रहे हैं कि जल स्तर बढ़कर 67 लेवल तक पहुंच गया है।

खदान सूत्र यह भी बताते हैं कि 67 से 72 लेवल के बीच बढ़ रहे पानी की मुख्य वजह लोअर सिम का पानी है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में जरूर से ज्यादा बारूद लगाने की वजह से क्रेक्स आ गए हैं। जलस्तर बड़ा होने की वजह से क्रेक्स ढूंढने में कंपनी प्रबंधन को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इधर खबर छपने के बाद से तवा वन खदान कोल इंडिया में सुर्खियों में बनी है। खबर छपने के अगले ही दिन पाथाखेड़ा क्षेत्र के महाप्रबंधक ने खदान का निरीक्षण किया और संबंधित जानकारियां जुटाई। इसके बाद से ही पानी निकालने की प्रक्रिया में तेजी आई है।

प्रभावित हो रहा कोयला उत्पादन

खदान सूत्र बताते हैं कि तवा खदान में एक सेक्शन से ही कोयला उत्पादन हो रहा है। उक्त क्षेत्र में भी पानी भर जाने से कोयला उत्पादन प्रभावित हो रहा है। बावजूद इसके खदान में घुसे पानी को निकालने में कोई खास रुचि नहीं दिखाई जा रही। खास बात यह है कि इस पूरे प्रकरण में श्रम संगठन के नेता भी मौन है। जबकि खदान में पानी घुसने का सीधा मतलब गंभीर दुर्घटना से है। इधर सीटू यूनियन ने इस मामले को गंभीरता से लेकर अपने वेकोलि टी एस सी को पत्र लिखा है। ताकि खदान का निरीक्षण कर सही जानकारी सार्वजनिक की जा सके।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button