Betul News: 13 करोड़ के घोटाले में कांग्रेस की जंगी प्रदर्शन की तैयारी

Betul News: Congress is preparing for a fierce protest in the 13 crore scam

जिपं के वर्तमान समेत 3 और 6 जनपद सीईओ पर भी एफआईआर की मांग, तहसीलदार को सौंपा आवेदन

Betul News: बैतूल। जिले के चिचोली और भीमपुर जनपद में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 13 करोड़ के घोटाले में अब तक कार्रवाई न होने पर कांग्रेस एक बार फिर मुखर हो गई है। गुरुवार को कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव मनोज आर्य के नेतृत्व में चिचोली में तहसीलदार और टीआई को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि इस घोटाले में जिला पंचायत के 3 सीईओ एमएल त्यागी, अभिलाष मिश्रा, अक्षत जैन और जनपद पंचायत चिचोली में पदस्थ चार वर्ष में 6 सीईओ पर कार्रवाई की जाए। कार्रवाई न होने पर कांग्रेस ने आंदोलन और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सचिव मनोज आर्य के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चिचोली और भीमपुर में बड़े स्तर पर शासकीय राशि का गबन किया गया है। योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के भुगतान भारत सरकार के पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायत और क्रियान्वयन एजेंसी हितग्राही को देते हैं। उक्त भुगतान प्रक्रिया में तकनीकी एवं प्रशासकिय स्वीकृति होने के बाद पंचायत के खाते में राशि आने पर हितग्राहियों को दी जाती है। संपूर्ण भुगतान ब्लाक समन्वयक द्वारा भौतिक सत्यापन कर प्रमाण पत्र के आधार पर सीईओ के अनुमोदन के बाद होता है।

उनका आरोप है कि लागिंग का भौतिक सत्यापन कर जनपद पंचायत सीईओ ही भुगतान की प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हैं। फिर डीएससी से भुगतान किया जाता है। जनपद पंचायत के सीईओ की इसमें पूरी भूमिका होती है। इसके बावजूद प्रशासन ने 19 मार्च को इस गबन में एफआईआर जरूर की गई, लेकिन जिन अधिकारियों के मार्गदर्शन में डीएससी से भुगतान हुआ है, उन्हें बचाने का प्रयास किया गया है।

इन अधिकारियों पर एफआईआर की मांग

ज्ञापन में कांग्रेस सेवादल ने जिपं में पदस्थ 3 सीईओ और जनपद पंचायत में पदस्थ 6 सीईओ को आरोपी बनाकर कार्रवाई की मांग की है। इनमें जिला पंचायत में पूर्व में पदस्थ एमएल त्यागी, अभिलाष मिश्रा और वर्तमान सीईओ अक्षत जैन को भी आरोपी बनाने की मांग की है। इसके अलावा जनपद पंचायत चिचोली में वर्ष 21 से अब तक पदस्थ सीईओ अपूर्वा सक्सेना, अभिषेक वर्मा, ऐश्वर्य वर्मा और आरजी रजक पर भी एफआईआर की मांग की है। इनका आरोप है कि सभी अधिकारियों की मानीटरिंग में मिलीभगत और सांठगांठ कर डीएससी का उपयोग किया है, इसलिए इन पर भी एफआईआर किया जाना जरूरी है।

अन्य घोटाले को भी रखा सामने, दी चेतावनी

कांग्रेस सेवादल ने सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि जनपद पंचायत चिचोली द्वारा जमीन घोटाला भी भाजपा नेताओं के सांठगांठ से किया। यह जमीन चिचोली जनपद के अंतर्गत आने के बावजूद एक भूमाफिया और नगरपरिषद के नेता ने करोड़ों की जमीन जनपद पंचायत के प्रस्ताव पर शासन के नाम डाली जा री है। यह जमीन साजिश और प्लानिंग कर करोड़ों के घोटाले की ओर इशारा कर रही है। उनका आरोप है कि चिचोली जनपद में करोड़ों की जमीन और बही को जलाकर रिकार्ड नष्ट कर दिया गया है। इस जमीन घोटाले की निष्पक्ष जांच कर भूमि का रिकार्ड पुन जनपद के नाम किया जाए।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button