Betul Weather News: आज बैतूल में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना, तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी

Betul Weather News: Chance of rain with thunder in Betul today, temperature increased by 1.5 degrees.

Betul Weather News:(बैतूल)। बंगाल की खाड़ी में नमी आना शुरू होने और हवाओं की दिशा पूर्वी होने के कारण मौसम में बदलाव आ गया है। आसमान में बादल में छा गए, अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल जिले के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ.वेद प्रकाश ने बताया कि मौसम में एकाएक बदलाव आ गया है। अगले 24 घंटे के दौरान, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिले में बारिश होने की संभावना बनी है। दो दिनों तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा। बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एकाएक गिरावट आई थी, मौसम बदलने के बाद तापमान फिर बढ़ गया। सोमवार का न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.2 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक नर्मदापुरम संभाग के बैतूल सहित अन्य जिले मे 12 फरवरी तक बुंदारबांदी हरोने की संभावना है। मौसल खुलने के बाद बाद तापमान में गिरावट आ सकती है।

तेज हवा चली तो फसलों को होगा नुकसान

तेज हवा के साथ बारिश होने की स्थिति में फसलों को नुकसान होने की भी संभावना बनी रहेगी। इधर बारिश की संभावनाओं के कारण और बढ़ गई। किसानों का कहना है कि तेज हवा और बारिश होने की स्थिति में गेहूं की फसल आड़ी होने का खतरा बना रहता है। अभी फसल बालियों पर है और ऐसी स्थिति में बारिश से फसलों को नुकसान हो सकता है। गेहूं की फसल के अलावा आम की फसल को भी बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है। अभी आम में भी बौर आ गए हैं। बिजली कड़कने और बारिश होने पर आम का बौर झड़ने की संभावना अधिक बनी रहती है। ऐसे में आम की फसल भी प्रभावित हो सकती है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button