Betul News: सहेरी ठाना में उल्टी-दस्त का प्रकोप, 10 मरीज मिले

Betul News: Outbreak of vomiting and diarrhea in Saheri Thana, 10 patients found

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर किया उपचार, स्थिति सामान्य

Betul News: आठनेर। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सहेरी ठाना (पानबेहरा) में शुक्रवार को उल्टी-दस्त के प्रकोप से हड़कंप मच गया। गांव में 10 मरीजों में बीमारी के लक्षण सामने आए, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हुई।

सूचना मिलते ही खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन आहतकर मौके पर पहुंचे और सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थिति को फिलहाल सामान्य बताया गया है।

टीम ने गांव में घर-घर जाकर सर्वे किया और सभी प्रभावितों को दवा दी गई। ऋषभ चौबीतकर ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज पानबेहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है और अब उनकी हालत स्थिर है।

गांव में आयुष विभाग के डॉक्टरों को भी तैनात किया गया है। सीएमएचओ बैतूल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी और उपचार कार्य में जुटी हुई है। मरीजों को घर पर ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने, स्वच्छता बनाए रखने और किसी भी लक्षण की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की है।

इनका कहना…..

सहेरी ठाना में उल्टी-दस्त की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सभी मरीजों को उपचार दिया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

डॉ सचिन आहतकर, बीएमओ, आठनेर।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button