Betul Crime News: जिले में आउट ऑफ कंट्रोल हुए चोर, एसडीएम के घर दिनदहाड़े चोरी

Betul Crime News: Thieves out of control in the district, theft in SDM's house in broad daylight

नहीं थम रही चोरी की घटनाएं, चोरों के हौसले बुलंद

Betul Crime News: बैतूल। जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं से ऐसा लग रहा है कि चोर ऑउट ऑफ कंट्रोल हो चुके है। चोर आम लोगों के घरों को निशाना बनाने के साथ-साथ अब अधिकारियों के घरों को भी निशाना बना रहे है। चोरों ने सदर स्थित एसडीएम आवास में दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों के हौसले कितने बुलंद है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एसडीएम राजीव कहार सदर शिव मंदिर के पास सरकारी आवास में रहते है। शुक्रवार को एसडीएम जब आफिस गए और शाम को जब वापस घर लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसडीएम के घर से कई सामान चोरी हुआ है। एसडीएम ने सांझवीर टाईम्स से हुई चर्चा में बताया कि शुक्रवार को वे दिन भर आफिस में थे।

शाम को जब वे घर लौटे तो उन्हें ताले टूटे मिले। घर का सामान भी बिखरा हुआ था। अज्ञात चोर एसडीएम आवास से क्या-क्या लेकर गए इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने एसडीएम आवास का निरीक्षण किया। एसडीएम की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button