Betul Samachar: 106 करोड़ के मुकाबले खनिज विभाग ने वसूले 76 करोड़

Betul News: Mineral department collected 76 crores against 106 crores

31 मार्च की स्थिति में 30 करोड़ कम हुई वसूली, लक्ष्य पिछड़ा

Betul Samachar: बैतूल। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष खनिज विभाग दिए लक्ष्य की पूर्ति नहीं कर पाया है। लक्ष्य के मुताबिक 30 करोड़ रुपए कम वसूली हुई है। हालांकि अन्य मदों में राजस्व का एक बड़ा हिस्सा सरकारी खाते में जमा करवाने में अधिकारी सफल जरूर हुए हैं, लेकिन 106 करोड़ की यह राशि खनिज विभाग को रॉयल्टी के रूप में वसूलना था।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए खनिज विभाग बैतूल को पूरे वर्ष भर में रॉयल्टी के रूप में 106 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य दिया था। उप संचालक खनिज मनीष पालेवार ने बताया कि 31 मार्च वित्तीय वर्ष के अंत तक रॉयल्टी के रूप में खनिज विभाग द्वारा 76 करोड़ 25 लाख रुपए की वसूली की गई है। ठीक इसके विपरीत विभाग को ग्रामीण अवसंरचना एवं सड़क विकास अधिनियम के तहत राजस्व प्राप्ति का 18 करोड़ 31 लाख रुपए का लक्ष्य दिया था। इस मद में विभागीय अधिकारियों द्वारा लक्ष्य से अधिक 20 करोड़ 49 लाख रुपए वसूले हैं। इस तरह से रॉयल्टी के रूप में 71.93 प्रतिशत और ग्रामीण अवसंरचना, सड़क अधिनियम के तहत 111.90 प्रतिशत वसूली गई है।

अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में करोड़ों का जुर्माना

खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और बिना अनुमति किए भंडारण पर भी प्रभावी कार्यवाहियां कर अर्थदंड वसूला है। उप संचालक खनिज मनीष पालेवार ने बताया कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के पूरे वर्ष भर में 176 प्रकरण दर्ज किए थे। इनमें से 165 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। जुर्माने के रूप में 1 करोड़ 14 लाख 75 हजार की राशि वसूली है। शेष 11 प्रकरण न्यायालय अपर कलेक्टर में लंबित है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button