Betul Samachar : खिचड़ी खाने के बाद सगे भाई-बहनों को फूड पाइजनिंग

Betul Samachar: Real brothers and sisters get food poisoning after eating khichdi

भाई की मौत, बहन अस्पताल में जीवन और मौत से कर रही संघर्ष, मामला संदिग्ध

Betul Samachar : बैतूल। भोपाल से अपनी नानी के यहां छुट्टी बिताने सदर आए दो सगे भाई बहन फूड पाइजनिंग का शिकार हो गए। शनिवार सुबह परिजन दोनों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने तत्काल जिला अस्पताल रैफर कर दिया। परिजन जब तक अस्पताल पहुंचते बड़े भाई ने दम तोड़ दिया। वहीं छोटी बहन को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला संदिग्ध होने के की वजह से शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

मृत बच्चे के मामा नरेंद्र उर्फ रॉबर्ट राजपूत ने बताया कि भोपाल में उनकी बहन निवास करती है। दोनो भांजे, भांजी 11 वर्षीय चिरायु और 8 वर्षीय बाबू पिता मेहरबान सिंह छुट्टी मनाने यहां आए हुए थे। शुक्रवार शाम से ही चिरायु की तबियत ठीक नहीं लग रही थी। आज सुबह उसे और भांजी बाबू को उल्टी होने के बाद सदर के निजी अस्पताल लाया गया था, लेकिन चिरायु की नब्ज कम होने के चलते डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने की लिए कहा।

जिला अस्पताल लाते लाते ही चिरायु की सांसें थम चुकी थी। वहीं भांजी बाबू को भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। नरेंद्र के मुताबिक दोनों ने कल रात खिचड़ी खाई थी। संभावना है कि दोनों को फूड पाइजनिंग हो सकती है। फिलहाल बच्चे की मौत की वजह सामने आए इसके लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। छुट्टी मनाने अपने नौनिहाल आए बच्चों को फूटपाइजनिंग से परिवार में मातम छाया है। हालांकि मामले में पुलिस को जानकारी नहीं मिली है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button