Betul Samachar: सर्वर दे गया दगा, ढाई करोड़ की वसूली से चूक गई नपा

Betul News: Server failed, Nagar Palika missed recovery of 2.5 crores

अब पेनल्टी सहित होगी करदाताओं से वसूली

Betul Samachar: बैतूल। वित्तीय वर्ष के अंत मे नगर पालिका द्वारा संपत्ति कर सहित अन्य टैक्स वसूली में आखिर सर्वर दगा दे ही गया। समय के पहले टैक्स जमा करने वालों से अब पेनाल्टी सहित टेक्स की वसूली की जाएगी। हालांकि इसमें नपा कर्मचारियो की कोई गलती नहीं है, लेकिन ऑन लाइन कनेक्टिविटी नहीं मिलने का खामियाजा अब करदाताओं को भुगतना पड़ेगा।

10 करोड़ के एवज में 6 करोड़ 50 लाख ही वसूल पाई नपा

प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मार्च तक बैतूल शहर के 33 वार्डों में रहने वाले लोगों से करीब 10 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य नपा अधिकारियों ने तय किया था। वसूली के लिए करीब 18 से 20 कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई थी। 24 मार्च तक तो सब सही चलता रहा, लेकिन 25 मार्च से ऑन लाइन कनेक्टिविटी फेल होने से कर्मचारियो को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह क्रम 31 मार्च तक चलता रहा। बताया जा रहा है कि इन 5 दिनों की अवधि में वसूली के प्रतिशत का ग्राफ काफी नीचे आ गया। अभी भी नपा को लगभग ढाई करोड़ रुपए की वसूली करना बाकी है। अधिकारियों का दावा है कि यदि सर्वर साथ देता तो 31 मार्च की अवधि तक 90 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य पूर्ण हो जाता। अब लोगो को पेनाल्टी सहित टेक्स की अदायगी करनी पड़ेगी।

इनका कहना

पोर्टल के सर्वर की गति धीमी होने के कारण वसूली प्रभावित हुई है,अब नियम के मुताबिक करदाताओं से पेनाल्टी सहित वसूली करनी पड़ेगी।

बृजगोपाल परते, राजस्व निरीक्षक नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button