Betul Samachar : रेत माफिया छोटू, निताई और मनीष होंगे सलाखों के पीछे

Betul Samachar: Sand mafia Chhotu, Nitai and Manish will be behind the bars.

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवँशी की सख्ती तोड़ रही माफियाओं की कमर

Betul Samachar : बैतूल। रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही के लिए सीएम के निर्देश मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने ताबड़ तोड़ कार्यवाही कर काफी हद तक रेत माफियाओं की कमर तोड़ कर रख दी है। पूर्व में पांच कुख्यात रेत माफियाओं के खिलाफ शाहपुर और चोपना थाने में एफआईआर दर्ज की गई तो वहीं मंगलवार बुधवार की रात की गई कार्यवाही में चोपना क्षेत्र में तीन रेत माफिया और कलेक्टर की रडार पर आ गए। अब इन तीनो रेत माफियाओं के खिलाफ भी कार्यवाही के लिए खनिज विभाग चोपना थाने में एफआईआर कराये जाने की तैयारी कर रहा है।

अब तक 9 माफियाओं के खिलाफ हुई एफआईआर

रेत माफियाओं के तिलिस्म तोडऩे के उद्देश्य से कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी निश्छल एन झारिया ने खनिज एवं राजस्व अमले को साथ लेकर शाहपुर चोपना क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की थी। इस कार्यवाही में रेत माफिया अरशद कुरैशी, अंकुर उर्फ रिंकू राठौर तथा अज्ञात जेसीबी मालिक के खिलाफ शाहपुर थाने एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसी के साथ रेत माफिया महेंद्र धाकड़, दीपेश पटेल और रविन्द्र चौहान के खिलाफ भी चोपना थाने में अपराध दर्ज कराया गया था।

बावजूद इसके इलाके में अवैध रेत खनन और परिवहन किये जाने की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर ने मंगलवार रात फिर कड़ी कार्यवाही को अंजाम देकर 11 डम्पर और लगभग साढ़े तीन हजार घन फिट रेत जब्त कर ली। जांच के दौरान चोपना थाना क्षेत्र के रेत माफिया छोटू बंगाली निवासी फुलबेरिया, निताई मण्डल निवासी धर्मपुर एवं नूतनदंगा निवासी मनीष दत्ता के नाम प्रमुखता से सामने आए। जिनके खिलाफ चोपना थाने में एफआईआर कराई जा रही है।

15 दिन बाद भी फरार आरोपियों का सुराग नहीं

रेत माफियाओं के खिलाफ की गई कार्यवाही में कलेक्टर के निर्देश पर रेत माफिया अरशद, अंकुर, दीपेश, महेंद्र , रविन्द्र सहित एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ शाहपुर और चोपना थाने में एफआईआर तो दर्ज कर ली गयी लेकिन ये सभी आरोपी अभी तक फरार हैं। इनमे से किसी को भी पुलिस पकड़ नहीं पाई है। वहीं दूसरी तरफ रेत माफिय़ा छोटू बंगाली, निताई मण्डल और मनीष दत्ता भी फरार हो चुके हैं। हालांकि शाहपुर और चोपना थाने की पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। शाहपुर थाना प्रभारी जयपाल इवनाती एवं चोपना थानाप्रभारी का कहना है कि गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं जल्द ही आरोपी जेल के सींखचों के पीछे होंगे।

इनका कहना…

आरोपियों के खिलाफ निरीक्षकों के आवेदन पर एफआईआर कराई जा रही है। इसके लिए प्रतिवेदन बनाया जा रहा है।

मनीष पालेवार उप संचालक खनिज बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button