Betul Samachar: मार्च एडिंग का टशन: अवकाश के दिन भी सरकारी दफ्तार में रौनक

Betul News: March Adding's enthusiasm: Government offices are bustling even on holidays

रजिस्ट्री करने लगी कतार, टैक्स जमा करने नपा में उमड़े लोग, कोषालय में देर रात तक होगा काम

Betul Samachar: बैतूल। 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। इसके पहले अधिकांश विभाग बजट को लेकर खासे चिंतित है। बजट का उपयोग न होने पर इसे सरेंडर करना मजबूरी बनेगा, इसलिए राशि का सदुपयोग करने के लिए देर रात तक कार्यालयों में काम जारी है। सबसे अधिक टशन रजिस्टार कार्यालय में देखी गई, क्योंकि 1 अप्रैल से जमीनों की कीमत मनमानी महंगी हो जाएगी, इसलिए रजिस्ट्री करने का काम रात तक जारी रहा। नगरपालिकाओं में वित्तीय वर्ष समाप्ति के अंतिम दिन भी सर्वर बाधा बना, लेकिन लोग कतार में लगकर टैक्स जमा करने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

कल 1 अप्रैल से पूरे देश में कई व्यवस्थाएं बदलेगी। केंद्र और मप्र सरकार के बजट में इसकी घोषणा पूर्व में हो चुकी है। इस लिहाज से शासकीय और अशासकीय स्तर पर बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही है। सरकार ने टैक्स स्लैब में बदलाव करते हुए 12 लाख तक की कमाई पर जीरो टैक्स लागू कर राहत दी है।

टीडीएस लिमिट की सीमा 6 लाख तक बढ़ाकर आम लोगों को काफी राहत देने का प्रयास किया है। अपडेट रिर्टंस भरने के लिए भी अब 48 महीने की मोहलत दी गई है। इसके अलावा कुछ अन्य सुविधाएं भी लोगों को मिलेगी, लेकिन सारे काम 31 मार्च तक पूरे करना होगा। इसी वजह मार्च एंडिग के टशन में सोमवार को ईद का सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद पानी फेर दिया है। अधिकांश शासकीय दफ्तर रोज की तरह खुले नजर आए। वे अपने बजट को लेकर खासे चिंतित नजर आ रहे हैं।

नपा में 70 प्रतिशत खजाना भरा

नपा में वित्तीय वर्ष की समाप्ति के अंतिम दिन दोपहर तक 70 प्रतिशत खजाना भर चुका है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में नपा ने कुल 10 करोड़ 21 लाख की राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा था। 31 मार्च तक की दोपहर राजस्व वसूली का आंकड़ा 70 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

चूंकि पिछले एक सप्ताह से इस वर्ष भी सर्वर पूरी तरह ठप रहने से राजस्व वसूली के काम पर काफी असर पड़ा है। हालांकि वित्तीय वर्ष समाप्ति के 31 मार्च को सर्वर शुरू जरूर हुआ, लेकिन इसकी गति काफी मंथर होने से काम में काफी बाधा आ रही है। नपा द्वारा अंतिम दिन देर शाम तक राजस्व वसूली का काम किया जाएगा। राजस्व वसूली का आंकड़ा 80 प्रतिशत के ऊपर जाने की संभावना है।

कृषि विभाग ने सर्वाधिक राशि

इधर शासकीय विभागों में भी वित्तीय वर्ष समाप्ति के पहले अधिकांश बजट उपयोग करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया। राजधानी के मुख्य कार्यालय से मिले बजट को वित्तीय वर्ष समाप्ति के पहले खर्च करना अनिवार्य है। अन्यथा यह बजट सरेंडर करना पड़ता है। इसी जहद्दोजहद के बीच कुछ विभागों ने पूरे वर्ष शासन से मिले बजट का उपयोग नहीं किया।

अब कोषालय में इस राशि को सरेंडर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। जानकारी के मुताबिक सर्वाधिक बजट करीब पौने 2 करोड़ रुपए कृषि विभाग ने उपयोग नहीं करने पर सरेंडर किया है। इसके अलावा आदिम जाति कल्याण विभाग के 37 लाख, पशुपालन विभाग के भी 16 लाख रुपए भी लैप्स हुए हैं। कुछ अन्य विभागों की भी राशि भी खर्च न होने के बाद लैप्स हो जाएगी।

प्रापर्टी का कारोबार फ्लाप, दोपहर तक महज 28 रजिस्ट्री हुई

इस बार प्रापर्टी का कारोबार पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी दयनीय रहा। पिछले वर्ष अकेले मार्च माह में 2121 रजिस्ट्री हुई थी, लेकिन इस बार स्थिति ठीक नहीं कही जा रही है। भले ही इस मर्तबा 31 मार्च की दोपहर तक 2429 रजिस्ट्री हुई, फिर भी कारोबार उतना अच्छा नहीं कहा जा रहा। खुद कालोनाइजर भी इस बात से सहमत है कि 1 अप्रैल से जमीन के दाम बढ़ने के बावजूद प्रापर्टी के काम में पिछले वर्ष की तरह बूम नहीं आया है। बताया जाता है कि दो वर्ष पहले पिछले कुछ वर्षों से जमीन की कीमत लगातार बढ़ने के कारण रीयल स्टेट के कारोबार इस बार अधिक उछाल नहीं ले पाया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button