Betul Ki Khabar: वित्तीय वर्ष समाप्ति के पहले नपा की टेक्स वसूली में सर्वर का पेंच

Betul Ki Khabar: Server glitch in tax collection of Nagar Palika before the end of financial year

2 से 3 घंटे में निकल रही रसीदें,करदाताओं को सता रहा पेनाल्टी का डर

Betul Ki Khabar: बैतूल। वित्तीय वर्ष के अंत तक नपा टेक्स वसूली में भले ही एड़ी चोटी का जोर लगा रही हो लेकिन वसूली के लिए उपयोग हो रहे सर्वर की धीमी रफ्तार से वसूली का काम तो पिछड़ ही रहा है। समय पर टैक्स जमा करने वाले लोगों के लिए भी परेशानियां खड़ी हो रही हैं। ऐसे में यदि 31 मार्च तक जो लोग टेक्स जमा नहीं कर पाएंगे उन्हें 1 अप्रेल से पेनाल्टी सहित टैक्स जमा करना पड़ेगा।

वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ती तक नपा को शहर वासियों से करीब 10 करोड़ रुपए की टेक्स वसूली करना है। 33 वार्डो में रहने वाले करदाताओं से वसूली के लिए नपा में 18 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। अभी तक नपा 10 करोड़ के मुकाबले लगभग 6 करोड़ 50 लाख रुपए वसूल चुकी है। दावा किया जा रहा है कि, अगले तीन दिनों में लक्ष्य की पूर्ति कर ली जाएगी, लेकिन जिस रफ्तार से सर्वर चल रहा है और लक्ष्य की वसूली नपा कर पाएगी यह कहीं से कहीं तक सम्भव नजर नहीं आ रहा।

60 से 70 लोगों से ही हो पा रही वसूली

टैक्स वसूली के लिए नगर पालिका में समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। लोगों के बैठने के लिए टेंट, कुर्सियां, तथा पानी आदि की भी व्यवस्था की गई हैं। बावजूद इसके सर्वर की समस्या के चलते रसीद लेने के लिए लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एक रसीद निकलने में ही एक से दो घण्टे लग रहे है। वसूली में 18 कर्मचारियों के लगे होने के बाद भी प्रतिदिन 60 से 70 लोगों से ही वसूली हो पा रही है।

टैक्स जमा करने से चुके तो पेनाल्टी सहित होगी वसूली

सर्वर डाउन चलने का खामियाजा उन करदाताओं को चुकाना पड़ सकता है जो समय के पहले ही टैक्स की राशि जमा करने के लिए गम्भीरता बरत रहे हैं। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को मात्र 3 दिन ही शेष बचे हुए हैं। ऐसे में यदि राशि जमा नहीं हो पाती है तो करदाताओं को 1 अप्रेल से पेनाल्टी सहित राशि जमा करनी पड़ेगी। करदाताओं का कहना है कि नपा यदि टैक्स की राशि जमा कर हमें मैन्युअल रसीद देकर ऑन लाइन रसीद बाद में भी मुहैय्या करवा दे तो अधिकांश करदाता पेनाल्टी से बच सकते हैं, लेकिन समस्या यह है कि नपा ने सारा काम ऑन लाइन कर रखा है। मैन्युअल रसीद दिए जाने का कोई प्रावधान ही नहीं है। हालांकि नपा अधिकारियों का कहना है कि सर्वर की समस्या का समाधान करने के लिए नया अपडेशन चल रहा है। जल्द ही सर्वर की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

इनका कहना…

सर्वर की समस्या खत्म करने के लिए नए अपडेशन पर काम चल रहा है। अभी तक लगभग साढ़े छह करोड़ की वसूली हो चुकी है। प्रयास है कि 31 मार्च तक लक्ष्य की पूर्ति कर ली जाएगी।

ब्रजगोपाल परते, राजस्व निरीक्षक, नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button