राजनीतिक हलचल: किस पूर्व माननीय की पुत्री को दिखा रहे सब्जबाग?? आंका के सामने अंक बढ़ाने के लिए यह कैसी बतोलबाजी??? पुराने मण्डल अध्यक्ष का पद से हटने के बाद कैसा छलक रहा दर्द????? विस्तार से पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम राजनीतिक हलचल में…….

Rajnaitik Halchal: पूर्व माननीय की पुत्री को दिखा रहे सब्जबाग

एक आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से पूर्व माननीय की पुत्री को टिकट के लिए उनके पार्टी के ही लोग उन्हें सब्जबाग दिखा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से नेताजी की पुत्री को साथ लेकर वरिष्ठ नेताओं से मेल मुलाकात का दौर देखा जा रहा है। भविष्य के लिहाज से नेता पुत्री के लिए प्रतिस्पर्धा के लिए कौन आगे कर रहा है, यह बात माननीय को भी समझ आ गई है।

इस विधानसभा में पिछली बार एक महिला अफसर को नेतागिरी का चस्का किसने लगाया और अब पूर्व माननीय पुत्री को सब्जबाग दिखा रहे हैं। पर्दे के भीतर चल रहे इस इस एपिसोड की कहानी बाहर आने पर अब विधानसभा की राजनीति में चर्चा जोरो पर है।

अंक बढ़ाने के लिए बतौले बाजी

एक पार्टी में इन दिनों अपने आका को खुश करने के लिए उनके छर्रे सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बकवासबाजी करते देखे जा रहे हैं। कुछ छर्रे तो ऐसे हैं जो केवल रात में ही जागृत होते हैं और टून होने के बाद उनकी सोशल मीडिया को कोई देखना तक पसंद नहीं कर रहा है। ऐसे छुटभैया नेता अपने अंक बढ़ाने और आका को खुश करने के लिए उनको टेक भी कर रहे हैं, लेकिन वे इस पोस्ट को देख तक नहीं पा रहे हैं।

इससे छुटभैया नेताओं के अरमानों पर पानी फिरता जा रहा है। चर्चा है कि केवल पोस्ट डालने के बाद आकाओं को खुश करने के लिए समय मिलने पर बढ़ा चढ़ाकर तीर मारकर अंक बढ़ाने की कवायद जारी है। इसमें वे लोग अधिक है, जिन्हें रेवड़ी की तरह बांटी गई जिम्मेदारियों से वंचित रखा गया है।

पुराने मंडल अध्यक्ष का दर्द

पद से हटाए जाने के बाद एक मंडल अध्यक्ष का दर्द सार्वजनिक स्थानों और अपने ही पार्टी के नेताओं के सामने छलक रहा है। यह वह मंडल अध्यक्ष है जो आरक्षित विधानसभा के अंतर्गत आता है। विधानसभा का नेतृत्व सबसे युवा और शिक्षित माननीय करते आ रहे हैं। वे अच्छे से क्षेत्र की राजनीति को समझने के बाद देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति करने में कामयाब रहे। यह बात पुराने मंडल अध्यक्ष को नहीं पसंद आई।

अब वे पार्टी को ही कमजोर करने के लिए कुछ विरोधी साथियों के अलावा कांगे्रस केे पदाधिकारियों के साथ अधिक मेल मुलाकात करते देखे जा रहे हैं। रात में काकटेल पार्टी में क्षेत्र के आसपास के ढाबों पर भी विपक्षी पार्टी के नेताओं के साथ चियर्स कर अपना दिल का दर्द उनको बताने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी यह करतूत अब क्षेत्र के माननीय तक भी पहुंच गई है। अब देखना यह है कि इस अवसरवादी पूर्व मंडल अध्यक्ष पर कैसे नकेल कसी जाती है?

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button