Fraud News: वीडियो काल पर कहा- डेबिट कार्ड डिएक्टिव करना है और उड़ा दिए 17 लाख

Fraud News: Said on video call- I want to deactivate debit card and blew away 17 lakhs

बैतूल में बड़ी सायबर ठगी, कालोनाइजर की पत्नी के खाते से तीन दिन में लाखों की राशि निकाली

Fraud News: बैतूल। पुलिस और साइबर विभाग की तमाम अपील के बावजूद जिले में साइबर ठगी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। ठगी के नए तरीके से इजात करने से शिक्षित लोग भी इनके झासे में आ जा रहे हैं। ताजे मामले में एक कालोनाइजर की पत्नी को वीडियो काल पर अपने आप को बैंककर्मी बताने वाले ने डेबिट कार्ड को डिएक्टिव करने के बहाने मोबाइल का डाटा हैक कर तीन दिन में करीब 17 लाख रुपए बैंक से निकाल लिए। कालोनाइजर ने मंगलवार को मामले की शिकायत एसपी से कर फर्जीवाड़े करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

गंज के बड़े कालोनाइजर की पत्नी के मोबाइल पर 30 अगस्त को अनजान नंबर से वीडियो काल आया। उन्होंने सोचा कोई करीबी का वीडियो काल आया होगा। रिसीव करने पर संबंधित व्यक्ति ने अपने आप को बैंककर्मी बताते हुए कहा कि उनका डेबिट कार्ड डिएक्टिव करना है। चूंकि संबंधित व्यक्ति खुद अपना चेहरा दिखाते हुए बैंककर्मी बता रहा था। इससे पहले वह खुद बता पाती, उनके मोबाइल का पूरा डाटा हैक हो गया। इस बात की भनक उस समय कालोनाइजर की पत्नी को नहीं लगी। चूंकि वीडियो काल के बाद संबंधित ने मोबाइल का पूरा डाटा स्कैन कर लिया था। 1 सितंबर को जब उन्होंने अपने कालोनाइजर पति को फोन पे से भुगतान न होने की शिकायत की तब मामले की असलियत उजागर हुई।

ऐसा किया फर्जीवाड़ा

कालोनाइजर की पत्नी को वीडियो काल कर साइबर ठगों ने बड़ा चूना लगा दिया। बड़े सुनियोजित ढंक से वीडियो काल कर अपने आप को बैंककर्मी बताकर बातों में लगाया और कुछ देर मेें ही वीडियो डिस कनेक्ट कर दिया। इसी के साथ उनके मोबाइल का पूरा डाटा हैक कर लिया। साइबर ठगों ने 30 अगस्त को काल करने के बाद कुछ घंटों में ही कालोनाइजर की पत्नी का नंबर बदलकर नेट बैंकिंग चालू कर ली। चूंकि डाटा हैक होने के बाद मोबाइल का पासवर्ड भी साइबर ठगों को पता चल गया।

तीन दिन में 17 लाख का लगाया चूना

साइबर ठगों ने 31 अगस्त को कालोनाइजर की पत्नी के एक्सिस बैंक सिविल लाइन के खाते से 31 अगस्त को 6 मर्तबा राशि निकाली ली। सबसे पहले साइबर ठगों ने 2 लाख, फिर 1 लाख रुपए निकाले, इसके बाद 5 लाख, 2 लाख, 50 हजार, 2 लाख, 1 लाख, 3 लाख और 2 लाख की राशि निकाली ली। जब 1 सितंबर को उन्हें इस बात का आभास हुआ तो बैंक जाकर डिटेल निकाले तो उनके होश फाकता हो गए। सबसे पहले उन्होंने बैंक से अपनी पत्नी का खाता लॉक करवाया। इसके बाद मंगलवार एसपी को शिकायत कर 17 लाख की साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

साइबर ठगों से ऐसे बचे

साइबर ठगी से जिला अछूता नहीं है। कालोनाइजर की पत्नी से 17 लाख की ठगी का बड़ा मामला सामने आने के बाद पुलिस भी खासी परेशान है। इसके लिए साइबर क्राइम विशेषज्ञों ने दोबारा लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी अनजान नंबर से आए फोन काल पर भरोसा न करें। कोई भी फेक लिंक या वीडियो न खोले। यदि कोईसंदिग्ध मैसेज आता है, जिसमें पैसे बढ़ाने या किसी आफर का लालच हो तो उसे तुरंत डिलीट कर दें। किसी भी प्रकार के अश£ील वीडियो या फोटो के माध्यम से कोई ब्लैकमेल करने की कोशिश करें तो डरे नहीं, अपने परिवार को बताए और संबंधित पुलिस थाना या साइबर सेल में जाकर शिकायत करें।

इनका कहना…

साइबर ठगी की घटना से बचने के लिए अज्ञात फोन और लिंक से दूरी बनाना चाहिए। अज्ञात नंबरों से फोन और लिंक आने पर साइबर सेल से संपर्ककरना चाहिए।

निश्चल एन झारिया, एसपी बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button