APAAR ID: अपार आईडी नहीं बनाने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी निलंबित
APAAR ID: Recognition of private schools not making APAAR ID will be suspended

शिक्षा विभाग ने कई स्कूलों को जारी किए नोटिस
APAAR ID : बैतूल। इन दिनों स्कूलों में विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने का काम किया जा रहा है। जिले में संचालित कई ऐसे निजी स्कूल हैं जो अपार आईडी बनाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अब ऐसे निजी स्कूलों की मान्यता को निलंबित करने की तैयारी की जा रही है। जिन निजी स्कूलों ने बहुत कम छात्रों की अपार आईडी बनाई है उन स्कूलों को शिक्षा विभाग की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। स्कूल संचालकों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उनकी मान्यता निलंबित की जा सकती है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कई महीनों से स्कूलों में छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाने का काम चल रहा है। जिले में ऐसे भी स्कूल हैं जिन्होंने बहुत कम विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई है। यह अपार आईडी निजी स्कूलों को भी बनाना है। कई ऐसे निजी स्कूल हैं जिन्होंने बहुत कम विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई हैं। ऐसे स्कूलों को शिक्षा विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया हैं और जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो स्कूल की मान्यता निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। शासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का हर हाल में पालन करना होगा।
- यह भी पढ़ें: Jio Recharge Plan: ग्राहकों की मौज, जियो लाया है 175 रुपए का धमाकेदार रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट फ्री
अपार आईडी से छात्रों को मिलेगी पहचान
अपार आईडी आधार नंबर की तरह बनाई जा रही है। विद्यार्थी बचपन से लेकर हायर एजुकेशन तक शैक्षणिक गतिविधियों का ब्यौरा दर्ज किया जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थियों को आजीवन एक खास पहचान मिलेगी। अपार आईडी कार्ड में छात्र का नाम, जन्म तारीख, पता, फोटो, योग्यता प्रमाण-पत्र, कैरेक्टर सर्टिफिकेट सहित कई जानकारियां उपलब्ध होगी। कोई विद्यार्थी प्रतियोगिता में हिस्सा लेता हैं और अवार्ड मिलता है तो इसकी भी जानकारी अपार आईडी में मिलेगी।
अपार आईडी में विद्यार्थियों को 12 अंक का यूनिक कोड दिया जाएगा। जिसे अपार आईडी नाम दिया गया है। इस नंबर के सर्च करते ही विद्यार्थियों की सारी जानकारी एक क्लीक में उपलब्ध हो जाएगी। अधिकारियों द्वारा स्कूलों को बार-बार अगाह किया जा रहा है कि वे हर हाल में अपार आईडी बनाने का काम पूरा करे, लेकिन कई स्कूल इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। अब ऐसे स्कूलों पर गाज गिर सकती है।
इनका कहना
अपार आईडी नहीं बनाने वाले कई निजी स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो मान्यता को निलंबित किया जाएगा।
सुबोध शर्मा, जिला योजना अधिकारी शिक्षा विभाग बैतूल।




