Politics: राजनीतिक हलचल: नागपुर में मौज करने गए कौनसे नेताओं की कपड़े फाड़ते तक हुई कुटाई?? सीएम को घेरकर लाज बचाई, लेकिन चर्चा किस बात की??? बैतूल में ऑपरेशन राहुल चला तो कितने कांग्रेसी रडार पर ????विस्तार से पढ़िए हमारा चर्चित कॉलम राजनीतिक हलचल…….

Politics: Political stir: Which leaders who went to Nagpur to have fun were beaten up till their clothes were torn??

मौज करने गए विपक्षी नेताओं की कुटाई

शहर में राजनीति करने के दौरान अक्सर विवादों में रहने वाले विपक्षी पार्टी के एक ब्लाक प्रमुख और उनके ही पार्टी के एक पार्षद के अलावा अल्पसंख्यक नेता की हाल ही में नागपुर में हुई कुटाई खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। चर्चा है कि नागपुर के इतवारी में विपक्षी पार्टी के तीनों नेता मौज करने गए थे। यहां तक तो ठीक था, लेकिन ज्यादा चढ़ने के बाद यह लोग आपा खो बैठे और अपनी नेतागिरी इतवारी जैसे बाजार में दिखाने लगे। इसके बाद नशे में इनकी कपड़े फाड़ते तक जमकर पिटाई हुई। जान बचाकर जैसे-तैसे अपने शहर आ गए। इसके बाद उनके ही पार्टी से जुड़े एक पार्षद ने यह खबर जुगली के तौर पर शहर में फैला दी। अब तीनों ही नेता मुंह छिपाते फिर रहे हैं। पहले तो उन्हें अपने ही विभीषणों से निपटना पड़ रहा है, जिन्होंने यह खबर आग की तरह फैलाई, फिर रायता फैलने से जग हसाई हो रही है और उनसे भी बचना नेताओं के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है।

सीएम को घेरकर बचाई लाज

विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने पिछले दिनों सीएम के आगमन पर उन्हें घेर कर अपनी पार्टी की लाज बचा ली। वैसे यहां पर भी गुटबाजी दिखाई दी। पहले संदेश दिया गया था कि सभी मिलकर सीएम का जमकर विरोध करेंगे, लेकिन पार्टी प्रमुख एक धड़े का नेतृत्व कर रहे थे तो दूसरे धड़े में सेवादल के नेता आधा दर्जन समर्थकों के साथ विरोध करने जा पहुंचे। हालांकि इन्होंने दमदारी तो दिखाई, लेकिन पार्टी के ही तीन अन्य पूर्व विधायक यहां पर भी नहीं पहुंचे। उनके न आने से तर्क दिए जा रहे हैं कि वे पार्टी में रहकर आखिर क्या रहे हैं?

राहुल के आने के पहले मचा हड़कंप

आगामी 3 जून को विपक्ष के नेता राहुल गांधी का भोपाल आगमन हो रहा है। वैसे तो हमेशा की तरह उनके आगमन की तैयारी की जा रही है, लेकिन अन्य बार की तरह नहीं कहा जा रहा है। खबर है कि वे पूरे प्रदेश में फूल छाप कांग्रेसियों को पार्टी की गतिविधियों से दूर करने की नसीहत देने वाले हैं। पार्टी में रहकर पार्टी को अंदर ही अंदर खोखला बनाने में लगे हैं। ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के लिए उन्होंने निर्देश भी दिए हैं। इसके पहले हर जिले से ऐसे नेताओं की सूची बुलाई जा रही है। बैतूल जिले से भी कुछ कांग्रेस नेताओं की सूची भोपाल जाने की खबर है। यह नेता अक्सर पार्टी के कार्यक्रम से दूरी बनाकर पार्टी को कमजोर करने में लगे हैं। इन पर कई बार सबूत के साथ आरोप लग चुके हैं। देखना यह है कि राहुल की सूची में किन नेताओं के नाम सामने आते हैं?

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button