Betul-Harda Four Lane : 902 करोड़ की लागत से बने टेमागांव, चिचोली फोरलेन का पीएम ने किया वर्चुअल शुभारम्भ, सांसद दुर्गादास उइके के प्रयासों से जिले को मिली एक और उपलब्धि

Betul-Harda Four Lane: PM virtually inaugurated Temagaon, Chicholi four lane built at a cost of Rs 902 crore, the district got another achievement due to the efforts of MP Durgadas Uike.

Betul-Harda Four Lane : बैतूल। बैतूलवासियों को सांसद दुर्गादास उइके के प्रयासों से आज एक नई और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर प्रवास के दौरान बैतूल से हरदा तक बन रहे हाइवे फोरलेन 47 का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा बैतूल, हरदा, हरसूद लोकसभा सांसद दुर्गादास उइके भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। शुभारम्भ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दोपहर 2 बजे ग्राम चिरापाटला में भी रखा गया था। जहां सैकड़ोंं की संख्या में उपस्थित भाजपा नेताओं ओर ग्रामीणों ने वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि बैतूल से इंदौर जाने के लिए संकरी सड़क होने की वजह से लोगों को जहां आने जाने में तकलीफों का सामना करना पड़ता था तो वहीं आने-जाने में काफी समय भी खर्च होता था। सांसद दुर्गादास उइके के विशेष प्रयासों के बाद अब यह हाइवे फोरलेन बनकर लगभग तैयार हो चुका है।

Betul-Harda Four Lane : 902 करोड़ की लागत से बने टेमागांव, चिचोली फोरलेन का पीएम ने किया वर्चुअल शुभारम्भ, सांसद दुर्गादास उइके के प्रयासों से जिले को मिली एक और उपलब्धि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान अपने करकमलों से यह सुविधा आमजन को सौंप दी है। जानकारी के मुताबिक सांसद दुर्गादास उइके के कार्यकाल में ही लोगों को समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए नेशनल हाइवे आथर्टी ऑफ इंडिया ने इस हाइवे निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी।

बैतूल से चिचोली के बीच बनाया गया 40.25 किमी का मार्ग 620.36 करोड़ की लागत से मेसर्स बंसल पाथवे द्वारा निर्मित किया गया है। इसके अलावा चिचोली से टेमा गांव के बीच 50.95 किलोमीटर का हाइवे मेसर्स एस एंड पी इंफ्रा इन एसोशिएशन स्काई लार्क कंपनी ने 283.24 करोड़ की लागत से बनाया है। समय सीमा के भीतर काफी तेजी से कम्पनियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन कर हाइवे का निर्माण किया जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद दुर्गादास उइके की उपस्थिति में आम जनता के लिए खोल दिया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button