Aacharya Satendra Das Ji death : राम मंदिर के मुख्य पुजारी अचार्य सत्येंद्र दास जी का 87 साल की उम्र में हुआ निधन


Aacharya Satyendra Das ji death : राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने पीजीआई में अंतिम सांस ली। लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे और अभी कुछ समय पहले ही ज्यादा बीमार होने से उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की माने तो वह हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से परेशान थे।
कुछ दिन पहले योगी आदित्यनाथ ने की थी आचार्य जी से मुलाकात ( Aacharya Satyendra Das ji death )
अभी कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आचार्य जी से अस्पताल में मुलाकात की थी और उनसे हाल-चाल जाना था। आचार्य जी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आचार्य जी ने अपना पूरा जीवन भक्ति भाव में बिता दिया था। आचार्य जी के निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
Aacharya Satyendra Das ji death
बाबरी विध्वंस के समय भी आचार्य जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बचपन से ही वह भगवान राम के परम भक्त थे और अयोध्या में ही वह पले बड़े हैं। उनके सरल और भक्ति भाव की वजह से लोग उन्हें काफी मानते थे।
Also Read:MP News : मोहन कैबिनेट की बैठक हुई संपन्न, लिए गए कई बड़े फैसले, इन 15 नीतियों को मिली मंजूरी



