DA Hike 2025: कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जल्द बढ़ेगा महंगाई भत्ता, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी
DA Hike 2025: Good news for employees, dearness allowance will increase soon, know how much salary will increase

DA Hike 2025: सभी सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। आठवें वेतन आयोग को मंजूरी मिलने के साथ-साथ महंगाई भत्ते में भी जल्द ही बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को इसका सीधा फायदा मिलेगा। महंगाई भत्ते (DA Hike 2025) में 3 फीसदी तक बढ़ोतरी की जा सकती हैं।
महंगाई भत्ते में वृद्धि को लेकर जल्द ही ऐलान किया जा सकता है। फिलहाल सभी सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन दिया जा रहा है, जिससे DA का कैलकुलेशन AICPI (All India Consumer Price Index) के आधार पर होता है। इसी के तहत सैलरी दी जाती है।
- यह भी पढ़ें : CADC Recruitment: CADC ने इन पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, 20 फरवरी तक कर सकते हैं अप्लाई, देखिए आवेदन से जुड़े डीटेल्स

DA Hike 2025- कब महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगियों को फिलहाल 53% महंगाई भत्ते के तहत सैलरी मिल रही है। यह महंगाई भत्ता जुलाई 2024 में बढ़ाया गया था। अब सरकार और 3 फ़ीसदी तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है। बता दें सरकार होली से पहले डीए में वृद्धि करती है। हर साल की तरह इस साल भी मार्च में डीए में बढ़ोतरी होती है तो इसे 1 जनवरी 2024 से लागू माना जाएगा। इससे कर्मचारियों को दो महीने का महंगाई भत्ता मिलेगा।
- यह भी पढ़ें : MP News: एमपी के 1200 से अधिक लोकेशनो पर जमीनों की कीमतों में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी, 250 गुना बढ़ सकते हैं प्लॉट के रेट

DA Hike 2025- इतनी मिलेगी सैलरी
महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी। सरकार फिलहाल 53 फीसदी महंगाई भत्ते के आधार पर कर्मचारियों को वेतन दे रही है। अब महंगाई भत्ता 3% बढ़ने से कर्मचारियों को 56% महंगाई भत्ते के साथ सैलरी मिलेगी।




