MP News : मोहन कैबिनेट की बैठक हुई संपन्न, लिए गए कई बड़े फैसले, इन 15 नीतियों को मिली मंजूरी


MP News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज मंगलवार 11 फरवरी को कैबिनेट बैठक को संबोधित किया और इस दौरान कई महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मिली। 30 साल के इतिहास में पहली बार इतनी नीतियों को एक साथ मंजूरी दी गई है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बैठक थी।
मोहन कैबिनेट में महत्वपूर्ण 15 नीतियों को मिली मंजूरी ( MP News )
प्रदेश को विकसित एवं समृद्ध बनाने के लिए औद्योगिक संवर्धन नीति IIP 2025 की स्वीकृति दी गयी है, इसके अंतर्गत कुल 10 नीतियों, कृषि, डेयरी एवं खाद्य प्रसंस्करण नीति, टेक्सटाइल नीति, परिधान, फुटवियर, खिलौने और सहायक उपकरण नीति, एयरोस्पेस और रक्षा उत्पादन प्रोत्साहन नीति, फार्मास्यूटिकल्स नीति, बायोटेक्नोलॉजी नीति, मेडिकल डिवाईसेस नीति, ईव्ही विनिर्माण नीति, नवकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण नीति और हाई वेल्यू-एड विनिर्माता नीति को मजूरी मिली है।
लिए गए ये बड़े फैसले
PM मोदी 23 फरवरी को छतरपुर में कैंसर अस्पताल का भूमि पूजन करेंगे और 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ करेंगे।
समिट के सफल आयोजन के लिए 12 फरवरी को दिल्ली में एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले होंगे।
प्रयागराज कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मध्य प्रदेश के रीवा, मैहर, सतना, मऊगंज और सीधी में ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का आयोजन किया गया है।
महाराष्ट्र सीमा पर श्रद्धालुओं और वाहनों के सुचारु आवागमन के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है।
भोपाल में होने वाली समिट के लिए एक विशेष समूह का गठन किया गया है, जिसमें डिप्टी सीएम और प्रभारी मंत्री भी शामिल हैं।
कैबिनेट के प्रमुख फैसले
- सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी को मंजूरी।
- एमपी फिल्म पर्यटन नीति और पर्यटन नीति को स्वीकृति।
- नई उद्योग नीति के तहत निवेशकों को 200 करोड़ तक की सहायता देने का निर्णय।
- राज्य में अगले 5 सालों में 13,179 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव।
- 20 लाख नए रोजगार अवसरों के सृजन की योजना।
न्यू एक्सपोर्ट पॉलिसी और पंप स्टोरेज नीति को मंजूरी दी गई।
Also Read:MP News : बदल जाएंगे मध्य प्रदेश के इन 54 गावों के नाम, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की ऐतिहासिक घोषणा