MP Wheat MSP: किसानों के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार गेहूं का MSP बढ़ाने के साथ देगी बोनस
MP Wheat MSP: Good news for farmers, Mohan government will increase wheat MSP and give bonus

MP Wheat MSP: मध्य प्रदेश में गेहूं की बुवाई हो गई है। वहीं कुछ दिन बाद गेहूं की कटाई होना भी शुरू हो जाएगा। मोहन सरकार किसानों को एक सौगात दे रही है। राज्य सरकार गेहूं के MSP को बढ़ाने के साथ-साथ खरीदी पर बोनस भी देगी। किसानों को 125 प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस दिया जाएगा।
एमपी में नया गेहूं आने तक गेहूं के दाम में वृद्धि देखने को मिल रही है। फिलहाल एमपी में गेहूं की अलग-अलग क्वालिटी में 25 से 40 रुपए किलो तक मिल रहा है।

MP Wheat MSP: बढ़ेगी MSP
सरकार को MSP बढ़ाना पड़ सकता है। क्योंकि मार्केट में गेहूं के दाम आसमान छू रहे हैं। अगर राज्य सरकार ने एसपी को नहीं बढ़ाया तो किसान अपनी उपज को सरकार को न देकर मार्केट में ज्यादा दाम पर बचेगे। पिछले साल की बात करें तो सरकार ने 2275 रुपए प्रति क्विंटल MSP की दर से गेहूं की खरीदी की थी। इस बार सरकार को एसपी बढ़ाकर खरीदी करनी होगी। सरकार ने गेहूं खरीदी पर 125 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों को बोनस देने का पहले ही ऐलान कर दिया है।




