Betul News: पति की हत्या के आरोप में बंद महिला का जेल में आत्महत्या का प्रयास

हाथ की चूड़ियां तोड़कर किया सेवन, गंभीर हालत में भोपाल करना पड़ा रेफर

Betul News: बैतूल। हत्या के मामले में जिला जेल में बंद एक महिला कैदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। महिला कैदी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती किया गया। सूचना मिलते ही जेलर, कोतवाली थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे। कैदी की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भैंसदेही क्षेत्र के ग्राम घोघरी निवासी पूनम पति राजू उइके (35) पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। महिला कैदी ने शनिवार सुबह लगभग 10.30 बजे हाथ की चुड़िया तोड़ी और कांच के टुकड़ों का सेवन कर लिया। जिससे महिला कैदी की हालात बिगड़ गई। जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया।

जिला जेल प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। 17 दिसम्बर 2025 से महिला जिला जेल में बंद है। शनिवार सुबह अचानक महिला ने चुड़िया तोड़कर कांच के टुकड़ों का सेवन कर लिया। महिला कैदी ने यह कदम किस कारण से उठाया अभी स्पष्ट नहीं हो सका। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या की कोशिश करने का कारण सामने आएंगा।

कैदियों की बढ़ाई निगरानी

प्रभारी जेलर श्री शर्मा ने बताया कि घटना के बाद से जिला जेल में बंद कैदियों की सुरक्षा और निगरानी को बढ़ा दिया गया है। जेल प्रशासन ने आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की बात कहीं है। इस मामले में कहीं ना कहीं जेल प्रशासन की चूक सामने आई है। महिला कैदी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया और तब तक सुरक्षा कर्मियों को भनक तक नहीं लगी। इसके पहले भी जिला जेल में आत्महत्या करने की घटनाएं सामने आ चुकी है। ऐसी स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है।

इनका कहना…

महिला कैदी ने चुड़िया तोड़कर कांच के टुकड़ों का सेवन किया है। इसे अस्पताल में भर्ती किया गया। आत्महत्या करने की कोशिश किस कारण से की गई इसकी जांच की जा रही है।

योगेश शर्मा, प्रभारी जेलर, जिला जेल बैतूल

अस्पताल में भर्ती महिला कैदी का उपचार किया गया जिसमें महिला की हालात गंभीर बनी हुई है। जिले उपचार के जिल भोपाल रेफर किया गया। कांच के टुकड़े खाने की वजह सवे गले में अदरूनी चोट पहुंची है।

डॉ. जगदीश घोरे, सिविल सर्जन, बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button