Betul Ki Khabar: क्रिटिकल केयल यूनिट का 50 फीसदी से अधिक काम पूरा
Betul Ki Khabar: More than 50 percent work of critical cell unit completed

अगले वर्ष मिल सकती है यूनिट की सौगात
Betul Ki Khabar: बैतूल। जिला अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट का काम किया जा रहा है। अब तक इस यूनिट का काम आधे से अधिक पूरा हो चुका है। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो अगले वर्ष में क्रिटिकल केयर यूनिट की सौगात मिल सकती हैं। यूनिट के बन जाने से गंभीर मरीजों को भी इलाज मिल पाएगा। जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल परिसर में करोड़ों की लागत से 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। अब इस यूनिट का निर्माण कार्य 50 फीसदी से अधिक पूर्ण हो चुका है। यूनिट के बन जाने से गंभीर मरीजों को भी इलाज मिल पाएगा। सबसे पहले जो भी गंभीर मरीज आएंगे, उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया जाएगा।
इस यूनिट में कई अत्याधुनिक मशीनें भी लगाई जाएगी, जिसके कारण कई गंभीर मरीजों को उपचार मिल सकेगा। मेडिकल के क्षेत्र में जिले को कई तरह की सौगातें मिल रही है, लेकिन डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की कमी के कारण परेशानियों से जूझना पड़ता है। बड़े-बड़े अस्पताल का निर्माण हो गया, लेनिक डॉक्टर और स्टाफ की कमी बनी हुई है। अब अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए अस्पताल को पीपीपी मोड पर संचालित कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की कवायद चल रही है। पीपीपी मोड के संचालन में क्रिटिकल केयर यूनिट की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
नहीं करना पड़ेगा गंभीर मरीजों को रैफर
अस्पताल परिसर में क्रिकिटल केयर यूनिट बन जाने के बाद इस यूनिट में गंभीर मरीजों को उपचार मिलेगा। वर्तमान में कई गंभीर मरीजों का भोपाल, नागपुर रैफर किया जाता है। इस यूनिट के बन जाने से रैफर की संख्या में भी कमी आएगी। संसाधन अच्छे होने के कारण गंभीर मरीजों को भी उपचार मिल सकेगा। खासकर गंभीर मरीजों के लिए ही यनिट का निर्माण किया जा रहा है। जिस गति से निर्माण कार्य चल उहा है, उससे संभावना यह जताई जा रही है कि 2025 के शुरुआत के कुछ महीनों में ही यूनिट की शुरुआत हो जाएगी।