वीडियो: जिला अस्पताल में झाड़- फूंक से सांप का जहर उतार रहा था भगत, जानकारी मिलते ही प्रबन्धन ने दिखाया बाहर का रास्ता

बैतूल। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मंगलवार अजीब नजारा देखने पर लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो देख प्रबन्धन भी एक्टिव मोड में आ गया और उस भगत को सीधे बाहर का रास्ता दिखा दिया। तथाकथित भगत अस्पताल के वार्ड में घुस कर महिला का इलाज झाड़ फूंक के जरिये कर रहा था। घटना के बाद वार्ड के कर्मचारियों को भी फटकार लगाई गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बजरवाड़ा निवासी 19 वर्षीय सपना को सुबह पैर में सांप ने काट लिया था।
हालांकि परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए थे। उपचार भी शुरू कर दिया गया था। थोड़ी ही देर बाद परिजन एक भगत को लेकर अस्पताल के उस वार्ड में पहुंच गए जहां सपना का उपचार किया जा रहा था। थोड़ी बहुत जानकारी लेने के बाद भगत ने अपना इलाज शुरू कर दिया।
वीडियो में भगत पीड़ित सपना के कान में मंत्र पड़ता नजर आ रहा है। साथ ही सारे शरीर पर फूंक मारता भी मार रहा हैं। इस पूरे इलाज के दौरान पीड़ित के परिजन भी खड़े नजर आ रहे हैं। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, बल्कि इसकी सूचना भी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सबसे पहले परिजनों को समझाइश दी और भगत को सीधे अस्पताल के बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विचारणीय प्रश्न यह है कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग झाड़ फूंक जैसे अन्धविधवासी इलाज पर भरोसा कर रहे हैं। जबकि अंधविस्वास को खत्म करने के लिए बड़े बड़े एनजीओ काम कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकारी अस्पताल में भगत, भुमका आसानी से घुसकर इलाज के रहे हैं।




