Betul Ki Khabar: बजट को भाजपा ने सराहा, कांग्रेस ने जमकर की आलोचना
Betul Ki Khabar: BJP praised the budget, Congress strongly criticized it.

मोहन यादव सरकार के बजट में बैतूल को कोदोकुटकी राज्य मिशन, करबला पुल के लिए मिली राशि
Betul Ki Khabar: बैतूल। प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ मोहन यादव का पहल बजट बुधवार को राज्य विधानसभा में पेश किया गया। पिछली बार की अपेक्षा यह बजट 16 प्रतिशत अधिक बताया जा रहा है। बजट में हर बार का ख्याल रखकर राशि बढ़ाई गई है। इससे संबंधितों को फायदा जरूर मिलेगा। भाजपा ने इसे सर्ववर्ग का बजट बताते हुए सराहना की है, जबकि कांग्रेस ने बजट को किसान और युवाओं के हित का न बताते हुए जमकर आलोचना की है। सांझवीर टाईम्स ने बजट को लेकर भाजपा-कांग्रेस और अन्य लोगों से चर्चा की, प्रस्तुत है उनसे चर्चा के मुख्य अंश…
16 प्रतिशत बजट बढ़ने से प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी: हेमंत
बैतूल के विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि बजट को सर्वाहारा का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से इस बजट में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई, इससे प्रति व्यक्ति आय में 2003 के बाद वृद्धि होगी। सरकार ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। सिंचाई के लिए भरपूर राशि दी गई है, इससे किसानों को बेहद फायदा होगा। बजट में अन्य वर्ग का भी भरपूर ध्यान रखा गया है। जहां तक बैतूल की बात है कि जिले के लिए विशेष कोदोकुटकी राज्य मिशन बनाया जा रहा है, इसका लाभ जिले को होगा। दूध पर भी सरकार ने प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है। करबला पर लंबे समय से लोगों की डिमांड के बाद मेरी मांग पर 6 करोड़ 70 लाख रूपए और गढ़ाघाट रोड के लिए 2 करोड़ 70 लाख स्वीकृत हुए है। जिले के लिए मेडिकल कॉलेज पहले से ही स्वीकृत है। इसके लिए टेंडर होने के बाद राशि स्वीकृत करा ली जाएगी।
सबसे अच्छा और बेहतर बजट: डॉ पंडाग्रे
आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बजट को अब तक सर्वश्रेष्ठ बजट बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सभी वर्ग को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है। शिक्षा से लेकर कृषि, महिलाओं और युवाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। सिंचाई के लिए बजट की राशि बढ़ाकर किसानों को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया गया है। बजट के अतिरिक्त प्रोजेक्ट के लिए बाद में भी हम मुख्यमंत्री से मिलकर हम अपनी विधानसभा के लिए स्वीकृत करा लेंगे।
बैतूल के साथ बजट में नाइंसाफी: वागद्रे
प्रदेश सरकार का बजट हर वर्ग के लिए ठीक नहीं कहा जा सकता। सरकार ने किसानों के लिए भले ही बजट बढ़ाया, लेकिन उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। पूरे बजट में मध्यम वर्ग का ध्यान नहीं रखा गया है। युवाओं के लिए नई योजनाओं की कोई शुरूआत नहीं की गई। पूरा बजट आम लोगों को ठगने वाला है। जिले के लिए पूर्व में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की गई थी, अन्य बजट में अन्य जिलों के लिए राशि आवंटित कर दी गई, लेकिन बैतूल जिले के साथ पूरी तरह नाइंसाफी हुई है। सरकार ने बैतूल जिले को बजट में ठेंगा दिखाया है।
बजट में भी किसी भी वर्ग का नहीं रखा ध्यान: पांसे
मुलताई के पूर्व विधायक सुखदेव पांसे ने प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखने का जो सपना दिखाया, वह बजट में पूरा नहीं हुआ। कृषि को लाभ का धंधा बनाने की बात कही, लेकिन बजट में किसान वर्ग का पूरा ध्यान नहीं रखा गया। युवा और मध्यम वर्गीय भी बजट से नाखुश है। जिले के लिए भी कोई बड़ी सौगात बजट में नहीं दी गई है। यह पूरे जिले का अपमान है।
- यह भी पढ़ें : Video : बनी हुई सड़क पर पाईप डालने नपा ने चलाई जेसीबी





