Betul Samachar: ताप्ती बैराज से अतिरिक्त पाइप लाइन योजना की तैयारी 

भविष्य में सतत पानी सप्लाई के लिए सीएमओ ने निरीक्षण के बाद अधीनस्थों को दिए निर्देश

Betul Samachar: बैतूल। पदभार के ग्रहण करने के बाद एक्शन मोड पर आए बैतूल नपा के सीएमओ नवनीत पांडे ने रविवार को अवकाश होने के बावजूद आगामी गर्मी में पानी की समस्या को देखते हुए ताप्ती बैराज का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम लेकर बैराज पहुंचे सीएमओ ने एक छोर से दूसरे छोर तक पानी की उपलब्धता को देखा।

निरीक्षण के बाद उन्होंने मौके पर ही अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बैतूल के लोगों को भविष्य में पानी उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त पाइप लाइन की योजना पर काम किया जाए, ताकि पानी की सप्लाई किसी भी हाल में प्रभावित न हो सके।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बैराज पर मोटर पंप, स्टापर्टर, मेन स्वीच कटआउट के अलावा मरम्मत की अतिरिक्त सामग्री की व्यवस्था की जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर इन सामग्रियों का उपयोग तत्कालिक रूप में किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान नवागत सीएमओ पांडे ने बताया कि ताप्ती बैराज में फिलहाल पर्याप्त मात्रा में पानी है, इससे शहर के लोगों को निर्बाध रूप से पानी की सप्लाई की जा रही है। ज्ञात हो कि चार दिन पूर्व पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत सीएमओ का यह चौथा निरीक्षण था। उनकी ताबड़तोड़ कार्यप्रणाली के बाद नपा के लापरवाह अमले में हड़कंप मचा है।

माचना घाट में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया

नवागत सीएमओ पांडे के नेतृत्व में रविवार सुबह विवेकानंद वार्ड स्थित माचना घाट पर वृहद स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जलस्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखकर लोगों को जागरूक करना था। दो घंटे तक चले इस सफाई अभियान में नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, पार्षद आनंद प्रजापति, रघुनाथ लोखंडे, अंजू रानी शर्मा, ममता मालवीय समेत भाजपा नेता अतीत पवार, मुकेश झारे के अलावा नपा के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button