Prashasnik Kona: प्रशासनिक कोना: किस उपनिरीक्षक पर सटीक बैठी मेहनत करें मुर्गा, अंडा खाए फकीर वाली कहावत?? राजस्व अधिकारी को किसने दी नेता से दूर रहने की हिदायत??? कौनसी महिला अधिकारी अब कर रही फीलगुड महसूस???? विस्तार से पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम प्रशासनिक कोना में……

Prashasnik Kona: Administrative corner: On which sub-inspector the proverb 'chicken works hard, beggar eats eggs' fits perfectly??

मेहनत करें मुर्गा, अंडा खाएं फकीर

एक उपनिरीक्षक पर यह उपरोक्त कहावत हाल ही में चरितार्थ हुई है। दरअसल एक थाने में पदस्थ रहे पूर्व टीआई और उपनिरीक्षक को एक बड़े साहब का अवार्ड देने का एलान हुआ है। हालांकि जिस मामले में उपनिरीक्षक को पुरस्कार मिला है। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। कहा जा रहा है कि उस क्षेत्र में पदस्थ रहे आदिवासी उपनिरीक्षक की मेहनत से ही चर्चित मामले का खुलासा हुआ था। करीब 15 सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपियों को पकड़कर इसी उपनिरीक्षक ने लाया, लेकिन आखरी मौके पर थानेदार ने डायरी उनसे लेकर अपने करीबी उपनिरीक्षक को दे दी। बस इसी वजह चर्चित मामले में खुलासा करने वाले उपनिरीक्षक बेहतरीन विवेचना के बावजूद पुरस्कार मिलने से वंचित रह गए।

राजस्व अधिकारी को साहब की हिदायत

एक राजस्व अधिकारी को बड़े साहब ने सख्त हिदायत दी है कि एक भाजपा नेता से दूरी बनाकर चले। दरअसल यह हवा तेज चल गई थी कि उस पद पर अधिकारी ने ही उनकी पोस्टिंग करवाई और उसके हर आदेश का पालन होता है, बाकी किसी की नहीं सुनी जाती है। चर्चा है कि उस क्षेत्र के एक पूर्व एसडीएम ने तबादला होने से पहले मिर्च मसाला लगाकर बड़े साहब की चुगली कर दी। साहब को यह बात गंभीर लगी तो राजस्व वाले साहब को बुलाकर दो टूक शब्दों में कह दिया कि यदि नेता को तवज्जों दी तो खैर नहीं। बताते चले कि जिन साहब को हिदायत दी गई है, वह उछल कूद ज्यादा करते हैं और नेताजी सत्तारूढ़ पार्टी में एक प्रमुख पद पर आसीन है।

चौकी प्रभारी को राहत की सांस

जिले के एक चौकी में पदस्थ महिला उपनिरीक्षक ने राहत की सांस ली है। चर्चा है कि पूर्व में यह चौकी प्रभारी अपने थाना प्रभारी से पटरी बैठने के कारण सुर्खियां बटोर रही है। इसके कई मायने तलाशे जा रहे थे। थाना प्रभारी के कार्यकाल के दौरान दोनों के बीच मनभेद की खबर शीर्ष अधिकारियों को भी थी। इस बीच थाना प्रभारी का हाल ही में सेवानिवृत्त के कुछ दिन पहले उसी रैंक के एक जिम्मेदार की यहां पदस्थापना की जाने के बाद चौकी प्रभारी राहत महसूस कर रही है। हालांकि थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी के बीच अनबन की खबरों के बीच बड़े साहब ने मतभेद सुलझाने के लिए नए थाना प्रभारी को इस थाने में पदस्थ किया है, जो दोनों के बीच में समन्वय बैठाने की जुगत में लगे हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button