Betul Ki Khabar: ड्रेनेज खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त 350 किलो वजनी बिजली पोल अब सुरक्षित

ठेकेदार ने कराया सीमेंट कांक्रीट भराव, जनता ने ली राहत की सांस

Betul Ki Khabar: बैतूल। थाना रोड पर ड्रेनेज निर्माण के दौरान उजागर हुई गंभीर लापरवाही के बाद आखिरकार ठेकेदार ने संज्ञान लेते हुए बिजली पोल को सुरक्षित कर दिया है। करीब 350 किलो वजनी जिस बिजली पोल को लेकर बड़ी जनहानि की आशंका जताई जा रही थी, उसके आजू-बाजू अब सीमेंट कांक्रीट भराव कर उसे मजबूती से स्थिर कर दिया गया है।

 

गौरतलब है कि ड्रेनेज के लिए की गई खुदाई के कारण बिजली पोल का निचला हिस्सा खुला हुआ था और वह महज नायलॉन की रस्सी के सहारे टिका था। पोल से 11 केवी की हाई टेंशन लाइन जुड़ी होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों में भारी आक्रोश था। लगातार शिकायतों और संभावित खतरे को देखते हुए ठेकेदार द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।

पोल के चारों ओर सीमेंट कांक्रीट भराव कर उसे मजबूत आधार दिया गया है, जिससे अब उसके गिरने की आशंका समाप्त हो गई है। साथ ही ड्रेनेज कार्य स्थल पर सुरक्षा को लेकर भी अतिरिक्त सावधानियां बरती जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि यदि समय रहते यह कदम नहीं उठाया जाता, तो थाना रोड जैसे व्यस्त मार्ग पर कोई बड़ा हादसा हो सकता था। नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि भविष्य में ऐसे निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि जनता की जान जोखिम में न पड़े।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button