Betul News: नागपुर की बार बालाओं की मौजूदगी में रईसों की पार्टी शबाब पर थी, फिर पुलिस के छापे से रिजॉर्ट पर कैसे थे हालात देखें वीडियो में…

Betul News: The party of the rich was in full swing, then what was the situation at the resort due to the police raid, see the video...

पुलिस ने पांढुर्ना के युवकों समेत नागपुर की युवतियों पर भी किया मामला दर्ज

सांझवीर टाईम्स, बैतूल /मुलताई

Betul News: बीती रात मुलताई के पास महाराष्ट्र सीमा से लगे गौनापुर के एक रिजॉर्ट में रईसजादो द्वारा शराब पार्टी किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने जब यहां छापा मारा तो यहां से कुछ युवतियों समेत लगभग 41 लोगों को हिरासत में लिया गया। एसपी निश्चल झारिया के निर्देश पर की गई इस कार्यवाही में हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं कोलाहल अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद यहां शराब पार्टी कर तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में महाराष्ट्र के साथ छिंदवाड़ा और पांढुर्ना के रहने वाले कई रईसजादों के शहजादे और शहजादियाँ मस्ती में झूम रहे थे तभी इनकी मस्ती में पुलिस का खलल निर्मित हो गया पार्टी में शामिल युवक युवतियों को थाने के दर्शन करने पड़े।

मौके पर मिले 34 पुरुष और 11 महिलाए :- दरअसल प्रभात पट्टन, वरुड मार्ग पर सदा प्रसन्न घाट क्षेत्र में स्थित गौनापुर चौकी के पास बने नेचर्स प्राइड वाटर पार्क एंड रिसोर्ट में बुधवार रात शराब पार्टी चल रही थी जिसमें अवैध रूप से शराब परोसने के साथ डीजे पर नृत्य हो रहा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रिसोर्ट में दबिश दी थी। दबिश के दौरान मौके से 34 पुरुष और 11 महिलाएं शराब के नशे में मदहोश होकर तेज आवाज में डीजे बजाकर नृत्य करते हुए मिले। पुलिस ने पार्टी में मिले पुरुषों और महिलाओं के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के साथ मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

नागपुर से नृत्य करने बुलाया था युवतियों को

थाना प्रभारी राजेश सातनकर के मुताबिक रिसोर्ट में पार्टी होने की खबर पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को जानकारी देने के बाद पुलिस अधीक्षक निश्छल झारिया के मार्गदर्शन में मुलताई थाने के पुलिस बल के साथ साथ आमला और आठनेर से पुलिस बल बुलवाया गया। रात 12.45 बजे के दरमियान रिसोर्ट के आसपास घेराबंदी कर दबिश दी गई। दबिश के दौरान पुरुष और महिलाएं शराब के नशे में धुत होकर नृत्य करते हुए मिले।

पुलिस ने बताया पार्टी को बंद कराये जाने के बाद कि गयी पूछताछ में जितने भी पुरुष थे उनमें छिंदवाड़ा समेत पांढुर्ना के निवासी होने की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि पार्टी में नागपुर से महिलाओं को नृत्य करने के लिए बुलाने का भी खुलासा हुआ है। रिसोर्ट के मैनेजर अमित मुड़े के माध्यम से बुकिंग कर अवैध रूप से शराब पार्टी करने की बात भी सामने आई है।

इन धाराओं में प्रकरण किया दर्ज

थाना प्रभारी सातनकार ने बताया कि मौके पर मिली अवैध शराब, शराब की खाली बोतले आदि सामान की विधिवत जप्ती कर शराब पीकर पार्टी कर रहे लोगों का कृत्य धारा 36(बी) आबकारी अधिनियम के तहत पाया गया है। पकड़े गए लोगों को मौके पर धारा 41 ए सीआरपीसी के अंतर्गत सूचना पत्र दिए गए। वहीं मैनेजर अमित मुड़े द्वारा बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब संग्रहण और पिलाये जाने का कृत्य धारा 34 (1) 36(ए) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पाया गया इन धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करने के अलावा रात्रि 10, बजे के बाद म्यूजिक सिस्टम तेज साउंड में बजाने पर कोलाहल अधिनियम की धारा 7/15 के तहत कार्रवाई कर म्यूजिक सिस्टम को भी जप्त किया गया।

इन पर पुलिस ने की कार्यवाही

मुलताई पुलिस ने नितेश फरकासे पांढुर्णा, ज्ञानेश्वर बाकोड़े सौंसर, चिराग लोखण्डे पांढुर्णा, राहुल जैनेकर पांढुर्णा, रविंद्र बनाईत बाड़ेगांव मुलताई, सुरेश धारपुरे सिवनी, अनूप राऊत पांढुर्णा, गुणवंत कावले पांढुर्णा, प्रमोद काडलकर पांढुर्णा, सदाशिव टाकले पांढुर्णा, काशीराज भोयर सौंसर, शंकर बलकी पांढुर्णा, शशिकांत गोखे पांढुर्णा, नरेश नाटेकर पांढुर्णा, राहुल चोबड़े पांढुर्णा, दिलीप गिरहारे पांढुर्णा, जगदीश शिवहरे सौंसर, कैलाश डहारे पांढुर्णा, शंकर खड़से सौंसर, लोकेश भकने सौंसर, आकाश कलांचे सौंसर, स्वनिल धोटे पांढुर्णा, गणेश कामडे पांढुर्णा, दीपक मस्के पांढुर्णा, देवेंद्र टेकारे वरूड़ ऋषिकेश ठाकरे पांढुर्णा, विनोद जुमड़े पांढुणां, अमित मुंडे वरूड़, नरेश फाटे सौंसर, रूपेश माकोड़े अमरावती, सुनील तकीतकर पांढुणां, सुनील टावरे सौंसर, हर्ष कावले पांदुर्णा एवं नयन बसोड पांदुर्णा के अलावा नागपुर की 11 महिलाओ पर कार्यवाही की है।

इनका कहना…

सूचना के आधार पर कार्यवाही की गई है। रिसोर्ट पर आदर्श आचार सहिंता के चलते बिना अनुमति शराब पार्टी की जा रही थी। लगभग 41 लोगों के खिलाफ आबकारी और कोलाहल अधिनियम के चलते कार्यवाही की गई है।

निश्चल एस झारिया एसपी बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button