ट्राले में ग्रीसिंग कर रहे ड्राइवर और मैकेनिक को कार ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत, मैकेनिक गंभीर

नेशनल हाईवे पर ग्राम कोल्या के पास हुआ दर्दनाक हादसा

विजय सावरकर

मुलताई। नेशनल हाईवे पर ग्राम कोल्या की सीमा में हाईवे के किनारे खड़े ट्राले में ग्रीसिंग कर रहे है मैकेनिक और ड्राइवर को मार्ग से जा रही कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्राम कोल्या की सीमा में हाईवे के किनारे खड़े ट्राले में ब्लॉक के ग्राम देवरी निवासी गोकुल पिता भैयालाल 37 साल ट्राले में ग्रीसिंग कर रहा था। पास में ही ट्राले का ड्राइवर भी खड़ा था। गुरुवार सुबह 8 बजे के दरमियान मुलताई से नागपुर की ओर जा रही कार ने मैकेनिक और ड्राइवर को टक्कर मार दी दुर्घटना में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई वही मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल मैकेनिक को एंबुलेंस से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया इलाज कर घायल गोकुल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया परिजन गोकुल को नागपुर के अस्तर लेकर गए हैं।

दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। दुर्घटना में कार का सामने का हिस्सा भी बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर का नाम पता नहीं मिल पाया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button