Betul News: हनुमानडोल के पास फिर बाघ की मूवमेंट से हड़कंप

Betul News: Another stir due to tiger movement near Hanuman Dol.

कार के सामने से पलक झपकते ही की सड़क पार

Betul News: बैतूल। सतपुड़ा रिजर्व टाइगर के अंतर्गत आने वाले बैतूल रेंज के चिखलार और रानीपुर रेंज में वन्य प्राणियों की आहट कोई नई बात नहीं है। अलबत्ता बाघ की मूवमेंट अचानक किसी को दिखे तो हैरत रहना स्वभाविक है। पिछले कई दिनों एक बार फिर हनुमानडोल के पास एक बाघ के दिखने से हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाघ ने उनके सामने सड़क पार की है। संभवत: वह सड़क की दूसरी ओर शिकार करने के बाद जंगल की ओर लौट रहा था।

सारणी से कार से बैतूल आ रहे चार युवकों ने बताया कि रात 8.30 बजे हनुमानडोल मंदिर के पहले पुलिया के सामने से एक बाघ तेज गति से छलांग लगाता हुआ सड़क पार कर गया। युवकों ने बताया कि यह घटनाक्रम इतने अचानक हुआ कि फोटो तक लेने का मौका नहीं मिला, लेकिन कार यदि और तेज होती तो बाघ के टकराने से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

बाघ दिखाई देने के बाद युवकों की हालत भी पतली हो गई और तेज गति से कार लेकर सीधे बैतूल पहुंच गए। यह घटनाक्रम उन्होंने अपने परिचितों को बताया तो वे भी हैरत में पड़ गए। उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र सतपुड़ा रिजर्व टाइगर के अंतर्गत जुड़ा हुआ है। यहां पहले भी बाघ की कई बार दस्तक हो चुकी है। वन विभाग पूर्व में भी कई बार मुनादी करा चुका है, लेकिन इस रास्ते से पूरी रात वाहनों की आवाजाही लगी रहती है।

यदि दोपहिया वाहन चालक से बाघ का सामना हो जाता तो कोई अनहोनी घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में उत्तर वन मंडल के डीएफओ वरूण यादव को उनके मोबाइल 9424790301 पर कई बार काल किया, लेकिन उन्होंने रीसिव नहीं किया।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button