Betul Samachar : रेत पर रार: अब विधायक के करीबी की आपत्तिजनक टिप्पणी

Betul Samachar: Roar on the sand: Now objectionable comment of someone close to the MLA

सोशल मीडिया पर मच रहा बवाल, समाज के लोगों में भी नाराजगी

Betul Samachar :  बैतूल। रेत माफियाओं के खिलाफ कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की कार्यवाही से आम जनता तो खुश है, लेकिन रेत माफिया और क्षेत्रीय विधायक के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग आग बरसा रही है। शुक्रवार की रात भाजपा के चोपना मंडल के सह प्रभारी एवं भाजयुमो के पूर्व मण्डल अध्यक्ष अधिवक्ता विवेक जैन ने जो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की है, इससे बवाल तो खड़ा हो गया। जैन ने लिखा है कि तुम्हारी दुकान नहीं चल रही तो सभी चोर- चमार एकत्रित होकर राजा पर आरोप लगाओंगे।

जैन की इस पोस्ट के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा बाई उइके के कट्टर समर्थक विवेक जैन की नजर में रविदास समाज और हरिजन बन्धु क्या चोर डकैत हैं? भले ही जैन ने जो कुछ भी समझकर सोशल मीडिया पर यह पोस्ट डाली है, लेकिन अधिवक्ता होने के साथ एक समाज विशेष और खासतौर पर अनुशासित भाजपा के लिए यह पोस्ट नुकसानदायक साबित हो सकती है।

गौरतलब है कि कलेक्टर की कार्यवाही के बाद शाहपुर – चोपना और सारणी इलाके में रेत को लेकर अब राजनीति से जुड़े नेताओं ने एक दूसरे की टांग खींचनी शुरू कर दी है और भाजपा नेताओं पर जातिगत भावना भड़काने का भी आरोप लग रहा है।

रेत के मामले में विधायक समर्थक और माफिया आमने सामने

सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट ने यह पूरी तरह साफ कर दिया है कि रेत के खेल में हर कोई जमकर अपना हाथ आजमा रहा है। खासतौर से राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं के नाम एक एक कर सुनने में आ रहे हैं। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की इस बड़ी कार्यवाही के बाद क्षेत्रीय विधायक गंगा बाई उइके और रेत माफियाओं के बीच छिड़ी जंग ही इसका परिणाम है कि चोपना मण्डल के सहप्रभारी विवेक जैन ने बिना सोचे-समझे एक समाज विशेष को उल्लेखित करते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी।

इस पूरे मामले की जब सांझवीर टाईम्स ने पड़ताल की तो यह तथ्य सामने आए है कि जिन रेत माफियाओं की करतूत एक्सपोज हुई है, वे सभी विधायक के नाम की आड़ लेकर रेत का काला खेल खेलने में जुटे हुए थे। यह अलग बात है कि समय-समय पर रेत को लेकर विधायक पुत्र भी चर्चा में बने रहते हैं। इस मामले को लेकर जैन ने बताया कि विधायक के नाम की आड़ लेकर जो माफिया इस कारोबार से जुड़े हुए थे।

उनकी करतूत का पर्दाफाश होने के बाद अब वे विधायक पर ही अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। इससेे विधायक सहित पार्टी की छवि को भी नुकसान हो रहा है। लगभग 22 दिन पूर्व सीएम डॉ मोहन यादव से इसकी लिखित शिकायत भी की गई थी। इसी शिकायत के बाद जब कलेक्टर ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देकर माफियाओ के खिलाफ एक्शन लिया तो रेत कारोबार में विधायक का नाम जबरन घसीटा जा रहा है। यही वजह है कि विधायक की छवि को बेवजह नुकसान ना हो इसके लिए यह पोस्ट उनके द्वारा शोसल मीडिया पर डाली गई थी।

पोस्ट डालने वाले कि सफाई- जातिगत भावना भड़काना उद्देश्य नहीं

इस मामले को लेकर जब चोपना मण्डल के सह प्रभारी विवेक जैन से सांझवीर टाईम्स ने सवाल किया तो उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर उनके द्वारा डाली गई पोस्ट का गलत मतलब निकाला जा रहा है। पोस्ट में जातिगत भावना भड़काने जैसी कोई बात नहीं है। रविदास समाज हमारे पूज्य है, हरिजन समाज तो हमारे लिए साक्षात भगवान हरी हैं। दरअसल यह पोस्ट उन रेत माफियाओं के लिए डाली गई थी, जो रेत के कारोबार में विधायक के नाम पर अपनी रोटी सेंक रहे थे।

उन्होंने कहा कि कार्यवाही के बाद जब इनकी दुकानें बन्द होने की कगार पर पहुंच चुकी है तो विधायक का नाम बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही भोपाल पहुंचकर इन माफियाओ की नामजद शिकायत सीएम से की जाएगी, क्योंकि माफियाओ का यह कृत्य पार्टी की छवि के लिए भी नुकसान दायक है। जो भी है, लेकिन कलेक्टर की कार्यवाही ने रेत माफियाओं के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त तो करके रख दिया, लेकिन रेत के काले खेल में कितने मुहं काले हुए हैं, यह चेहरे भी अब एक एक कर सामने आने लगे हैं।

रविदास समाज के अपमान पर भड़के जिला अध्यक्ष

भाजपा के चोपना मण्डल सह प्रभारी द्वारा डाली गई इस पोस्ठ के बाद रविदास समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। संत शिरोमणि रविदास समाज विकास के जिला अध्यक्ष मुकेश झारे ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते कहा कि पोस्ट में चोर के बाद जिस शब्द का उपयोग किया गया है, वह सम्पूर्ण रविदास समाज के अपमान का सूचक है, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

यदि पोस्ट डालने वाले कि मंशा समाज विशेष को आहत करने की नहीं है तो उन्हें इसे प्रूफ करना पड़ेगा। श्री झारे का कहना है कि चोर के साथ हमारी जाति का जो शब्द उपयोग में लाया गया है, इसका क्या मतलब है, इसे साबित करना पड़ेगा। पोस्ट को लेकर समाज के लोग जल्द ही कलेक्टर को ज्ञापन देकर सम्बन्धित के खिलाफ अजाक थाने में एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग करेंगे।

इनका कहना…..

किसी समाज विशेष की भावनाएं आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं है। रैदास समाज और हरिजन तो हमारे लिए हरि हैं। यह पोस्ट उन माफियाओं के लिए है,जिनकी लिखित शिकायत जल्द ही सीधे सीएम से की जाएगी।

विवेक जैन , सहप्रभारी चोपना भाजपा मण्डल।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button