Credit Card Scam : क्रेडिट कार्ड के नाम पर धोखाधड़ी एचडीएफसी के पूर्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार

Credit Card Scam : बैतूल। क्रेडिट कार्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एचडीएफएसी के पूर्व बैंककर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गंज थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया ने बताया कि चिचोली हाल अर्जुन नगर निवासी अर्जुन विश्वकर्मा एचडीएफसी बैंक में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पदस्थ था। युवक ने राम नगर गर्ग कालोनी निवासी शेख शहवाज का एचडीएफसी में बैंक का अकाउंट था। जिनका क्रेडिट कार्ड बनाया गया। क्रेडिट कार्ड में 22 हजार रूपए की रिकवरी निकली। जब बैंककर्मी रिकवरी के लिए घर पहुंचे तो पता चला कि 22 हजार रूपए क्रेडिट कार्ड से निकाले गए है। बैंक कर्मचारी और रिकवरी की राशि देख खाताधारक हैरत में पड़ गया। इसकी शिकायत गंज थाने में दर्ज कराई।

खातेधारक ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने क्रेडिट कार्ड से कोई पैसे नहीं निकाले। इस मामले की जांच की जाए। जब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। गंंज थाना प्रभारी श्री डहेरिया ने बताया कि अर्जुन ने क्रेडिट कार्ड बनाते समय फरियादी के मोबाईल के स्थान पर स्वयं का मोबाईल नंबर डाल दिया, ताकि लेन-देन की जानकारी खातेधारक के पास न पहुंचे। बैंक खाताधारक शेख शहनवाज के क्रेडिट कार्ड से 22 हजार रूपए निकाल लिए। यह राशि निकाली तो खाताधारक के पास मैसेज भी नहंी पहुंचा। क्योंकि अर्जुन ने खुद का मोबाईल नंबर खाते में डालकर रखा था। जब इस मामले की जांच पड़ताल हुई तो बैंक कर्मचारी अर्जुन द्वारा रूपए निकालने और धोखाधड़ी करन की बात सामने आई।

बताया जा रहा है कि अर्जुन ने बैंक से नौकरी छोड़ दी और वे हाल ही में वे किसी इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। जब वह बैंक में पदस्था तब उसने मोबाईल नंबर गलत डालकर खातेधारक से 22 हजार की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने पूर्व बैंककर्मी अर्जुन से इस संबंध में पूछताछ की तो उसने खातेधारक के साथ धोखाधड़ी करने की बात कबूल की है। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 420 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गंज पुलिस की सक्रियता और मामले की गंभीरता से जांच करने का नतीजा यह है कि पूरे मामले का खुलासा हो पाया और धोखाधड़ी करने वालेे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button