Shivraj Singh Betul : मुख्‍यमंत्री शिवराज बोले- अगला लक्ष्‍य बहनों को लखपति बनाना

Shivraj Singh Betul: Shivraj said in Amla – Lakhpati sister is the next target.

आमला और दामजीपुरा में सीएम ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिला वर्ग को साधा

Shivraj Singh Betul : (आमला/दामजीपुरा)। जिले की पांचों विधानसभाओं में राजनैतिक घमासान मचा हुआ है। आरोप-प्रत्यारोप के अलावा वादे-इरादे भी जमकर किए जा रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भैंसदेही विधानसभा के दामजीपुरा और आमला विधानसभा मुख्यालय पर भाजपा प्रत्याशी डॉ.योगेश पंडाग्रे और महेंद्र सिंह चौहान के समर्थन में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री सबसे पहले सुबह 10.30 बजे हेलीकाप्टर से आमला पहुंचे, जहां हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक उन्होंने रोड शो किया। इसके बाद तहसील कार्यालय के पास आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम का पूरा फोकस लाड़ली बहना योजना पर रहा। कांग्रेस पर भी तंज कसते उन्होंने संदेश दिया कि मध्यप्रदेश में जो भी करना है, वह सिर्फ मामा ही करेगा। आमला के बाद शिवराज ने भैंसदेही विधानसभा के दामजीपुरा में भी जनसभा को संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह के पक्ष में जनता का समर्थन मांगा।

लक्ष्य है हर लाड़ली बहन को लखपति बनाना

जनसभा को संबोधित करते शिवराज ने कहा कि मेरा अगला लक्ष्य लाड़ली बहनों को लखपति बनाना है। मैं यह काम स्वसहायता समूहों के माध्यम से करूंगा। हम संकल्प लेंगे कि किसानों की फसलें सस्ती नहीं बिकने देंगे। उन्होंने कहा कि आज हमारा संकल्प पत्र आ रहा है और हम संकल्प ले रहे हैं कि हर परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा, हर 25 किलोमीटर की दूरी पर एक सीएम राइज स्कूल बनवाया जाएगा। कई लोगों के मकान अभी भी कच्चे बने हुए हैं। लाड़ली बहना आवास योजना में पक्के मकान बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पक्के मकानों के लिए सरकार बनते ही सबसे पहले स्क्रीनिंग होगी।

कांग्रेस पर जमकर बरसे शिवराज

जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी कहती है कि मामा तो कंस भी था तो मैं उनको कहना चाहता हूं कि आप जैसा काम करोंगे वैसा दिखोंगे। सीएम ने खडग़े को लेकर कहा कि हम हम कौरवों से लड़ रहे हैं। जो भी करेगा वो मामा करेगा। यहां कोई ऐसा सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button