Cm Helpline Score : सीएम हेल्पलाइन में 70 प्रतिशत से कम वेटेज स्कोर वाले अधिकारियों का अगले माह से कटेगा 10 प्रतिशत वेतन

कलेक्टर के एक और फरमान से अधिकारियों में बड़ा हड़कम्प

Cm Helpline Score : बैतूल। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में प्लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। दरअसल जिले की सीएम हेल्पलाइन में स्थिति काफी पिछड़ी हुई है। गत सोमवार ही उन्होंने कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में टीएल की बैठक में सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की स्थिति में सुधार लाया जाए। उनके निर्देशों के बाद भी कई विभाग के अधिकारी सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को गम्भीरता से नहीं ले रहे।

इसके बाद उन्होंने एक आदेश जारी कर कहा है कि इस माह से सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में 70 प्रतिशत से कम वेटेज स्कोर लाने वाले अधिकारियों का अगले माह जून में 10 प्रतिशत वेतन काटा जाएगा। यानी किसी विभाग का वेटेज स्कोर 60 प्रतिशत रहा तो संबंधित विभाग प्रमुख का 20 प्रतिशत और यदि जइस विभाग का वेटेज 50 प्रतिशत रहा तो 30 प्रतिशत वेतन कटेगा। कलेक्टर के इस फरमान के बाद पूरे शासकीय विभागों के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया है। खबर है कि कलेक्टर के इस आदेश के बाद सभी विभागों में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में तेजी लाने के प्रयास शुरू कर दिए है।

यह है कलेक्टर का पूरा आदेश

शासन द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का शतप्रतिशत निराकरण करने की अपेक्षा की जाती है। अधोहस्ताक्षरकर्ता द्वारा जिले में पदस्थापना उपरान्त विगत 4 माहों से जिला अधिकारियों / राजस्व अधिकारियों को सी.एम. हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के शतप्रतिशत निराकरण करने हेतु लगातार समीक्षा बैठकों एवं प्रति सप्ताह आयोजित होने वाली टी.एल. बैठक में निर्देशित एवं प्रेरित किया जाता रहा है। अधोहस्ताक्षरकर्ता द्वारा लगातार निर्देशित एवं प्रेरित करने के बावजूद कतिपय जिला अधिकारियों/राजस्व अधिकरियों द्वारा सी०एम० हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में रूचि नहीं ली जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप जिले का प्रदर्शन मासिक ग्रेडिंग में निराशाजनक रहा है।

यह स्थिति गंभीर रूप से आपत्तिजनक होकर निदंनीय है। अतः ऐसे समस्त जिला अधिकारी/राजस्व अधिकारियों जिनका सी०एम० हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण का वास्तविक वेटेज 80 प्रतिशत से कम है उनका माह मई 2024 का वेतन शिकायतों के निराकरण के वेटेज के आधार पर (उदाहरण के लिए यदि किसी अधिकारी द्वारा शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण का प्रतिशत 70 है, तो संबंधित अधिकारी का 10 प्रतिशत वेतन कटौत्रा) समानुपातिक रूप से कटौत्रा करके देय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button