Jitu Patwari Betul : वीडियो: पीसीसी चीफ की सभा मे हंगामा, इमरती पर दिए बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, कांग्रेस- भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

Jitu Patwari Betul: Video: Ruckus in PCC Chief's meeting, BJP workers showed black flags over the statement on Imarti, clash between Congress and BJP workers, police had to intervene.

Jitu Patwari Betul: बैतूल। शुक्रवार को लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के समर्थन में सभा लेने पहुँचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को विरोध का सामना करना पड़ा। घोड़ाडोंगरी में सभा के पहले भाजपा कार्यकर्ता काले झंडे लेकर पीसीसी चीफ का विरोध करने पहुँचे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीतू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता पिछले दिनों पूर्व मंत्री इमरती देवी पर पीसीसी चीफ की विवादित टिप्पणी से नाराज थे।

Betul News: वीडियो: पीसीसी चीफ की सभा मे हंगामा, इमरती पर दिए बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, कांग्रेस- भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं की फौज भी यहा पहुँच गई। इस दौरान घोड़ाडोंगरी में मौजूद पुलिस बल ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को अलग किया, लेकिन इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। इसके बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और अन्य नेता मुलताई की सभा के लिए चले गए।

देखें वीडियो

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button