Betul Politics News: पॉलिटिकल कॉलम: कौनसे नेता चुनाव के बाद जेब में हाथ डालने से कर रहे परहेज?? किस पार्षद के सिर सवार हुआ लोकसभा चुनाव लड़ने का भूत???? पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम राजनीतिक हलचल में विस्तार से…….

Betul Politics News: Political Column: Which leaders are avoiding putting their hands in their pockets after the elections??

Betul Politics News: राजनीति में पद की अहमियत कितनी है, यह बात बैतूल के एक पूर्व माननीय से आसानी से समझी जा सकती है। चुनाव तक नेताजी ने जेब में हाथ डालकर दोनों हाथों से धार्मिक, खेल गतिविधियां एवं अन्य मामलों में दोनों हाथों से पैसा खर्च करने में कसर नहीं छोड़ी। चुनाव परिणाम उनके विपरित आए तो हार का ठीकरा अपनों पर ही फोड़ने के बाद उनके तेवर इतने बदले-बदले है कि चुनाव में उनके लिए रात दिन दौड़ धूप करने वालों तक को तवज्जों नहीं मिल रही है। मार्च माह में होने वाले बड़े धार्मिक आयोजनों के लिए पूर्व माननीय के पास युवाओं की टीम गई तो उन्हें बैरंग लौटा दिया गया। गांवों से भी लोग धार्मिक आयोजनों के लिए मदद मांग रहे तो नेताजी चुनावी आंकड़ा बताकर खरीखोटी सुनाकर रवाना कर दे रहे है। उनकी इस आदत से पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त आक्रोश पनप रहा है। पूर्व माननीय की कंजूसी को देखकर कहा जा रहा है कि वे अगले चुनाव में मैदान में उतरे तो उनकी चौखट से मुंह उतारकर लौटे लोग सबक सिखाने की तैयारी अभी से कर रहे है।

पार्षद लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ?

एक पार्षद का इन दिनों रूतबा खासा बढ़ते जा रहा है। जीवन में उन्होंने अभाविप से ही राजनीति की शुरूआत की थी। डेढ़ वर्ष पहले शहर के एक प्रमुख क्षेत्र से नाममात्रों वोटों से पार्षद का चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अपनी दबंगई से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। इन पार्षद को इन दिनों लोकसभा सीट के लिए सत्तापक्ष की ओर से प्रमुख दावेदार बताया जा रहा है। भले ही उनका नाम पार्टी के पैनल में नहीं गया, लेकिन चर्चाए चल रही है कि पार्षद अपनी राजनैतिक जुगाड़ से गोटी बैठाने का प्रयास कर रहे है। उनके पक्ष में कुछ प्रमुख नेता भी सामने आ रहे है। वैसे पार्टी के नईदिल्ली स्थित शीर्ष नेता चौंकाने वाले उम्मीदवार तय करते है, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि उनका नाम की भी लॉटरी लग जाएगी। उम्मीद पर दुनिया कायम है, ऐसे में पहला चुनाव जीतकर पार्षद बने युवा नेता इन दिनों खासे लाईन लाईट में दिखाई दे रहे है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button