Betul Hemant Khandelwal: राजनीति में हेमंत जैसा व्यक्ति का कोई सानी नहीं
राजनीति में विरले मिलते है ऐसे लोग

बैतूल। किसी शायर ने खूब कहा है कि अच्छाई पर जिंदगी की बुनियाद रखिए, मरना भी है इक दिन ये याद रखिए, जिंदगी के इस फलसफे को जी रहे हैं। हमारे बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल जिनका सार्वजनिक – राजनैतिक जीवन मेहनत और अच्छाई की बुनियाद पर ही टिका हुआ है । अपने पिता स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल से मिले आदर्शों और मूल्यों का पालन करते हेमंत खंडेलवाल आज उस बुलन्दी पर हैं, जहां पहुंचने की चाहत हर किसी को होती है। बेशक कई ऐसे सफल लोग भी हैं, जो राजनीति में बुलंदियों पर पहुंचे हैं या दिग्गज उद्योगपति हैं, लेकिन जो बात हेमंत खण्डेलवाल को सबसे अलग बनाती है वो है उनका व्यक्तित्व।
हेमंत खंडेलवाल के बारे में सभी जानते हैं कि वे किसी की भी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं । हालिया उदाहरण लें तो लाठी स्पर्धा में शमिल होने बैतूल के दल को भूटान जाना था, लेकिन आर्थिक समस्या खिलाड़ियों के आड़े आ रही थी । जब कोई इन खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे नहीं आया तब उन्होंने खिलाड़ियों को मदद स्वरूप दो लाख रुपए दिए और उनकी हौसला अफजाई की। जिस समय खिलाड़ियों को आर्थिक मदद सौंपी जा रही थी, तब उनके चेहरे की खुशियां भी देखते ही बन रही थी। यह तो महज केवल एक उदाहरण है, ऐसे कई मदद के मौके पर विधायक खंडेलवाल कभी पीछे नहीं हटे।
आर्थिक मदद हो या अन्य कोई मदद, लेकिन जब भी कोई जरूरतमंद हेमंत खण्डेलवाल से मिलने गया, वह निराश नहीं लौटा। विधायक बनने के पहले ही हेमंत खण्डेलवाल ने अपने पिता और पूर्व सांसद विजय कुमार खण्डेलवाल की स्मृति में विजय सेवा न्यास बनाकर मानव सेवा का एक ऐसा प्रकल्प शुरू किया जो इससे पहले बैतूल में किसी और ने नहीं किया था । विजय सेवा न्यास आज स्वास्थ्य, शिक्षा, खेलकूद, महिलाओं के लिए स्वरोजगार, दिव्यांगों के लिए सहायता जैसे क्षेत्रों में सेवा के लिए समर्पित है। अगर राजनीति की बात करें तो हेमंत खण्डेलवाल उस वृक्ष की तरह हैं जो फलों से लदा हुआ होने के बाद झुक जाता है।
पूर्व सांसद, भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष, कुशाभाऊ ठाकरे भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष और दो बार के विधायक होने के साथ ही देश के कई राज्यों में भाजपा की जीत में अहम योगदान देने वाले हेमंत खण्डेलवाल हमेशा विनम्र रहते हैं और अपने चेहरे और व्यवहार में कभी घमंड का भाव नहीं आने देते। बड़े-बड़े प्रशासनिक अधिकारी, नेता, उद्योगपति, समाजसेवी हेमनत खण्डेलवाल के ज्ञान और सरलता के कायल हैं। पत्रकार जगत में भी उनका बहुत सम्मान है और वे खुद के विरुद्ध छपी खबरों को लेकर भी कभी नाराज नहीं होते बल्कि सहजता से कमियों को स्वीकार करते हैं।
हेमंत खण्डेलवाल ने अपने करिश्माई व्यक्तित्व से ये साबित किया है कि राजनीति और व्यक्तिगत जीवन मे चाहे जितनी ऊंचाई पर पहुंच जाए, लेकिन अपनी जड़ों से जुड़े रहकर सरल, सहज और मानव सेवा के लिए समर्पित रहना बहुत जरूरी है। जनहित के लिए समर्पित हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।आप सदा प्रसन्न और स्वस्थ रहें।




