Ward Parikrama: कचरे की बदबू, पानी संकट और बदहाल व्यवस्थाओं से जूझ रहा किदवई वार्ड

ट्रेचिंग ग्राउंड की दुर्गंध से जीना मुहाल, सड़क-नाली के अभाव में वार्डवासियों का नाराज

Ward Parikrama: बैतूल। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 किदवई वार्ड में रहने वाले लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शहर के विकास और सुविधाओं के दावों के बीच यह वार्ड आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। ट्रेचिंग ग्राउंड से उठने वाली बदबू, पेयजल संकट, टूटी सड़कें, नालियों का अभाव और आवारा कुत्तों का आतंक यहां के रहवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है।

वार्डवासियों का कहना है कि सबसे बड़ी समस्या ट्रेचिंग ग्राउंड से निकलने वाली दुर्गंध है। हालांकि प्रशासन द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन आज भी वहां कचरे के प्रसंस्करण और रिसाइक्लिंग का कार्य होने से आसपास के क्षेत्रों में बदबू फैलती रहती है। गर्मी और बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों का आरोप है कि दुर्गंध के कारण घरों में बैठना तक मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय रहवासियों ने बताया कि समस्या से परेशान होकर कई बार विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम तक किए गए, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं निकल पाया। बारिश के दिनों में कचरे के ढेरों के आसपास जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ जाता है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। वार्ड में पेयजल संकट भी लोगों की बड़ी परेशानी बना हुआ है।

कई क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को दूर-दराज से पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है। वहीं सड़कों और नालियों की कमी के कारण बरसात में हालात और बदतर हो जाते हैं। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती है।

रहवासियों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि कुत्ते झुंड बनाकर गलियों में घूमते हैं और राहगीरों पर हमला कर देते हैं। बच्चों और महिलाओं में भय का माहौल बना रहता है।

कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। वार्डवासियों का आरोप है कि उनकी समस्याओं को लेकर न तो नगर पालिका गंभीर दिखाई दे रही है और न ही जनप्रतिनिधियों की ओर से अपेक्षित प्रयास किए जा रहे हैं।

लोगों का कहना है कि चुनाव के समय किए गए विकास के वादे धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। लगातार बढ़ती समस्याओं के बीच किदवई वार्ड के रहवासी अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें भी शहर की अन्य बस्तियों की तरह मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।

क्या कहते है वार्डवासी

वार्ड में अवारा कुत्तों का आतंग है, आवारा कुत्तों ने कई लोगों पर भी हमला किया। जिसके कारण कई लोगों को अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ेगा। आवारा कुत्तों के संबंध में पार्षद और नगर पालिका में इसकी शिकायत की आवारा कुत्तों की धरपकड़ को लेकर नपा ने हाथ खड़े कर दिये है।

अभिषेक सावंत, वार्डवासी

वार्ड में पानी की भी समस्या बनी हुई है। पानी की सप्लाई नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वर्तमान में पिछले पांच दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। वार्ड में नाली की भी समस्या है। नाली का निर्माण नहीं होने से पानी की निकासी नहीं होती। गंदा पानी सड़कों से बहते रहता है। इस संबंध वार्ड पार्षद से शिकायत की लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला।

उमाकांत आरसे, वार्डवासी

वार्ड में पानी की समस्या बनी हुई है। गर्मी के दिनों में पानी की समस्या से आएं दिन परेशान होना पड़ता है। कई दिनों से चली आ रही इस समस्या का समाधान नहीं निकला है। इसके अलावा वार्ड में कोई बड़ी समस्या नहीं है। पानी की समस्या से समाधान होने से लोगों को जल संकट से राहत मिल सकेंगी।

अब्दूल लाजिम, वार्डवासी

वार्ड में ट्रेचिंग ग्राउंड की बदबू से कई लोग परेशान है। बारिश के समय बदबू से सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ता है। टे्रचिंग ग्राउंड के आसपास रहने वाले लोग वर्षों से इस समस्या से जुझ रहें है। अभी भी इस समस्या से पूरी तरह से मुक्ति नहीं मिली है। वार्ड में ट्रेचिंग ग्राउंड की समस्या ही सबसे बड़ी संख्या है। इसका पूर्णत: समाधान होने के बाद ही कुछ राहत मिल सकती है। इस संबंध में कई बार वार्डवासियों ने सड़क पर उतर कर विरोध भी किया।

नारायण कापसे, वार्डवासी

नहीं मिली पार्षद की कोई प्रतिक्रिया

वार्ड की समस्या और वार्ड के भतर क्या कामकाज हुए इस संबंध में जानकारी के लिए वार्ड पार्षद फरजाना सिराज खान के मोबाईल नंबर 9589166849, 8839367459 पर कई बार कॉल किए लेकिन दोनों नम्बर स्वीचऑफ बता रहे थे। इसीलिए इस खबर में पार्षद का पक्ष नहीं रख सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button