Betul Today News : तलवार और पिस्टल के दम पर खदान में घुसकर निकाल ले गए केबल
Betul Today News: With the help of sword and pistol, they entered the mine and took out the cables.

रात भर सर्चिंग करती रही पुलिस
Betul Today News :(सारनी)। कोयला खदानों आर वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। बीती रात छतरपुर टू खदान में 15-20 नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षा कर्मियों, सीडीएस आपरेटर और सब स्टेशन अटेंडर को बदमाशों ने बंधक बनाकर पूरी वारदात को अंजाम दिया है। इसकी लिखित शिकायत डब्ल्यूसीएल पाथाखेड़ा द्वारा पुलिस को दी गई है। सूचना पर पहुंची पाथाखेड़ा पुलिस द्वारा रात भर कर बदमाशों की सर्चिंग की गई।
हालांकि शनिवार दोपहर तक पुलिस के हाथ खाली रहे। बदमाशों के हौसले कितने ज्यादा बुलंद है। इसका अंदाजा भूमिगत खदान में करीब 200 मीटर की दूरी तक अंदर प्रवेश करके एचडीएल मशीन का केबल चोरी करने से लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि चोरी गए केबल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए हैं। पुलिस और डब्ल्यूसीएल सुरक्षा विभाग द्वारा रात 1.30 बजे से अल सुबह तक खदान और उसके आसपास के जंगल के अलावा शोभापुर, बिछुआ गांव तक बदमाशों की सर्चिंग की, लेकिन चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। बीते एक पखवाड़े से एकाएक वारदात बढ़ने से पुलिस और सुरक्षा विभाग चिंतित है।





