Betul Samachar : सुविधाओं के अभाव में मरीजों की जान आफत में

Betul Samachar: Due to lack of facilities, patients' lives are in danger

भीमपुर,दामजीपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाएं नदारद

Betul Samachar : बैतूल । आदिवासी अंचल भीमपुर, दामजीपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओ के अभाव में मरीजों की जान आफत में है। क्षेत्र के मरीजों को कई प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं। केंद्र के शौचालय अधूरे पड़े हुए है ,पानी की समस्या बरकरार है । अस्पताल में एमरजेंसी लाइट तक की व्यवस्था नहीं है ।

सोलर पैनल लगा है पर वह भी खराब पड़ा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय मरीजों के रुकने की कोई व्यवस्था नहीं है। पिछले दिनों कल्याणपुर गाव से अनिता नाम की महिला को पेट दर्द की शिकायत होने के बाद यहाँ भर्ती कराया गया था । कर्मचारियों ने अस्पताल की तमाम समस्या बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया था। परिजन मरीज को लेकर वापस गांव लौटे जहा पर आधी रात में महिला की मौत हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया कि उक्त महिला की मौत डिलेवरी के बाद बाटल लगाने से हुई थी।ग्राम केकड़िया कला के सरपंच अमर सिंह ने बताया की अस्पताल की खराब व्यवस्था के चलते मरीज को जबरन अस्पताल से वापस भेजा गया था। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी।

देश की आजादी के 70 साल हो गए पर आज भी दामजीपुरा के आदिवासी समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नही मिल पा रही है । भीमपुर ब्लॉक में आज तक कोई उपलब्धि हासिल नहीं कि गयी इस पक्षपात पूर्ण रवैय्ये से स्वास्थ्य विभाग की छबि धूमिल हो रही है। ग्रामीणों की मांग है कि ब्लाक के स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों को तत्काल हटाकर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाए।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button