Betul Today News – वनरक्षक बना भक्षक: शादी के लिए छात्रा ने किया मना तो की छेड़छाड़, फिर दी धमकी 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपी का सुराग नहीं

Betul Today News: आमला। दक्षिण वन मंडल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। जहां पहले से ही अधिकारियों और रेंजरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं, वहीं अब आमला रेंज के वन चौकी मोवाड़ में पदस्थ एक वनरक्षक पर युवती से छेड़छाड़ और अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने का गंभीर आरोप सामने आया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी वनकर्मी तरुण सैनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोवाड़ क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने आरोप लगाया है कि वनरक्षक तरुण सैनी उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। छात्रा ने बताया कि आरोपी मंदिर तक उसका पीछा करता था और कई बार रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता रहा। एक बार उसने जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश भी की।

परिजनों को दी धमकी

छात्रा ने पुलिस को बताया कि जब उसने आरोपी के प्रस्ताव को ठुकराया, तो उसने उसके चाचा को भी धमकाया। आरोपी ने धमकी दी कि यदि उससे शादी नहीं की गई तो वह छात्रा और उसके परिवार को झूठे केस में फंसा देगा और बर्बाद कर देगा। इससे छात्रा और उसका पूरा परिवार भयभीत है।

पीड़िता की आपबीती

पीड़िता ने बताया कि आरोपी की नजरें शुरू से ही संदिग्ध थीं। वह लगातार मेरे पीछे आता था। एक दिन मंदिर में भी पहुंच गया और जबरन बातचीत करने लगा। वह कई बार मुझे रास्ते में रोककर हाथ पकड़ने की कोशिश करता रहा। छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी तरुण सैनी के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button