Accident News : होमगार्ड और पुलिस जवानों से भरी बस पलटी, 34 घायल

Accident News: Bus filled with home guards and police personnel overturns, 34 injured

25 घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ इलाज

Accident News : (शाहपुर)। छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड और जिला पुलिस बल के जवानों से भरी बस शनिवार सुबह 4.15 बजे नेशनल हाईवे बरेठा के ऊपर एक ट्रक से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 34 जवान घायल हो गए। घायल जवानों में से 9 को बैतूल और 25 को शाहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में 45 जवान सवार थे। बस छिंदवाड़ा से राजगढ़ जा रही थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वही हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहत कार्य शुरू किया गया।

घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वही इस घटना में नरेंद्र सिंह राजगढ़, सज्जन सिंह, राहुल सोनी, रमेशचंद्र, भंवरलाल नायक, देवेंद्र वर्मा, इतलेश बनेसिह वर्मा, बनवारी लक्ष्मीनारायण, मोहनलाल, मुकेश मोहनलाल, अमर सिंह, माधवसिंह, पर्वतसिंह नारायण सिंह, असलम, दिनेश, रामसिंह, रामभाउ यादव इंद्रपाल सिंह, भगवान सिंह, कैलाशचंद्र, आशिफ अली, राहुल शर्मा, अखिलेश यादव दिनेश क्लीनर शामिल हैं। (Accident News)

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button