Betul News: सीएमओ निरीक्षण के दूसरे दिन गंज कांप्लेक्स की 54 दुकानों के लिए के लिए काम शुरू

सीएमओ ने पदभार ग्रहण करने के बाद बदली परिभाषा, गंज कांप्लेक्स निर्माण की राह भी आसान
Betul News: बैतूल। पदभार ग्रहण करने के महज दो सप्ताह में ही बैतूल नगरपालिका सीएमओ नवनीत पांडेय ने जिस तरह की वर्किंग दिखाई है, उससे जनप्रतिनिधि नपा के अधिकारी-कर्मचारी ही नहीं बल्कि आम लोगों में भी उम्मीद की किरण जागी है। नवागत सीएमओ ने इन दो सप्ताह में बिना रूके और अवकाश के दिनों में भी नगरहित के लिए बेहतरीन प्रयास किए हैं। इसके उदाहरण गंज मंडी कांप्लेक्स को भी देखकर लगाया जा सकता है।
उनके पहले कई सीएमओ और चले गए, लेकिन किसी ने भी मंडी कांप्लेक्स का काम शुरू कराने की जहमत नहीं उठाई। बुधवार उन्होंने यहां का निरीक्षण किया था और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। दूसरे दिन गुरुवार को नपा अमले ने अपनी मौजूदगी में दूसरे तल की 54 दुकानों के लिए लेआउट डलवाकर काम शुरू कर दिया। इसमें कहीं न कहींं सीएमओ की दूरदृष्टि सोच दिख रही है।
नपा का यह कांप्लेक्स वर्षों से राजनीति का शिकार हुआ। इससे दुकानदारों की फजीहत हो रही थी। लगभग 8 से 10 वर्षों में गुमठीधारियों को दुकानें आवंटित नहीं हो सकी। चूंकि कांप्लेक्स का लेआउट बार-बार बदले जाने के कारण निर्माण कार्य बड़ी रूकावट सामने आ रही थी।
कुछ माह पहले ही परिवर्तित लेआउट बनकर तैयार हो गया, लेकिन कांप्लेक्स निर्माण का काम शुरू करने की बारी आई तो किसी ने भी ध्यान नहीं दिया, लेकिन दो सप्ताह पहले बैतूल नपा में सीएमओ का पदभार संभालने वाले नवनीत पांडेय ने बुधवार गंज मंडी कांप्लेक्स निरीक्षण किया।
यहां पर उन्होंने अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए। बताया जाता है कि शाम तक नपा के राजस्व अमले ने कांप्लेक्स निर्माण में बाधा बन रहे, कई अतिक्रमण को ताबड़तोड़ हटवा दिया। इसके बाद दुकानें निर्माण का रास्ता साफ हो गया।
दूसरे दिन लेआउट डलने से सभी हैरत में
चौकाने वाली बात यह है कि एक दिन पहले ही निरीक्षण के बाद नवागत सीएमओ ने यहां से अतिक्रमण हटवाकर कांप्लेक्स निर्माण का रास्ता साफ किया था, लेकिन किसी को इस बात का एहसास नहीं था कि अगले दिन गुरुवार को काम भी शुरू हो जाएगा।
सीएमओ की दूरदृष्टि सोच का ही नतीजा है कि उन्होंने सब इंजीनियर नगेंद्र वागद्रे को गुरुवार सुबह गंज मंडी कांप्लेक्स भेजकर प्रथम तल के लिए 54 दुकानों के निर्देश दिए। नपा के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूजा अर्चना की और 54 दुकानों के लिए दोपहर तक लेआउट डलने का काम पूरा हो गया। कई लोग जब कांप्लेक्स के पास पहुंचे तो वे भी लेआउट डलने पर आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रह सके।
जी-वन और जी-टू ब्लाक के निर्माण से आसान होगी राह
लंबे समय से निर्माणाधीन गंज मंडी कांप्लेक्स में गुरुवार लेआउट डलते ही तय हो गया कि अब काम तेजी से होगा। जी-वन और जी-टू ब्लाक के द्धितीय तल स्थिति 54 दुकानें का काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही ग्राउंट फ्लोर पर अधूरी दुकानों का भी काम तेजी से करने के लिए निर्माण कंपनी तनुष्का कंस्ट्रक्शन को निर्देश दे दिए गए हैं।
इस कांप्लेक्स मेें कुल 320 दुकानें बनाना प्रस्तावित किया गया था। ग्राउंड फ्लोर पर 142, मेजीनाइन फ्लोर पर 26, प्रथम फ्लोर पर 98 और सेकंड फ्लोर पर 54 दुकानें बनाया जाना प्रस्तावित है। जी और एफ ब्लाक में क्रमश 66 और 98 दुकानों का काम प्रगतिरत है। इसके साथ ही 44 दुकानें बनकर तैयार हो चुकी है। इन्हें दुकानदारों को आवंटित करने में तेजी आने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




