Betul Murder News : महिला के साथ रहने की जिद पर अड़े युवक ने मासूम का गला रेता

Betul Murder News: A young man who insisted on living with a woman slit the throat of an innocent child.

सदर में 6 वर्ष के छात्र की हत्या से सनसनी, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Betul Murder News : (बैतूल)। एक विवाहित महिला के साथ रहने की जिद पर लंबे समय से अड़े युवक ने मंगलवार मांग पूरी नहीं होने पर खौफनाक निर्णय ले लिया। विवाहिता के घर पहले से आने-जाने वाले हरदा के रहने वाले एक युवक ने उसके 6 वर्षीय मासूम को स्कूल से लाकर सदर की एक कालोनी में बीयर की बोतल से गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी। खून से सने हाथ लेकर भागने की फिराक में लगे युवक को क्षेत्र के लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई लगाई और पुलिस को फोन कर उनके हवाले कर दिया। मासूम की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिस समय युवक ने बच्चे को मौत के घाट उतारा उस समय उसके कंधे पर स्कूल का बैग भी था।

सदर क्षेत्र में स्थित सेंट जोन्स कालोनी में आज दिनदहाड़े सुबह 11 बजे 6 साल के बच्चे की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि आरोपी गणेश पिता रमेश मीणा निवासी हरदा ने स्कूल से बच्चे का अपहरण किया और सेंट जोन्स कालोनी में ले जाकर बियर कि बोटल से बच्चे के गले पर कई वार कर दिये ईससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी। शोर सुनकर कालोनी में रहने वाले जैसे ही बाहर निकले आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार हरदा का मूल निवासी गणेश पिता रमेश मीणा कई दिनों से सदर गेंदा चौक के पास रहने वाली एक विवाहित महिला के साथ रहने की जिद कर रहा था। हालांकि अपने 6 वर्षीय पुत्र के भविष्य को देखते हुए उसने इस बात से साफ मना कर दिया था। कहा जा रहा है कि इसी के बाद से सिरफिरा युवक महिला के बच्चे को ठिकाने लगाने की जुगत में था। चूंकि महिला को पड़ोसी ने भी इस बात से अवगत कराया था कि वह उसके पुत्र के साथ अनहोनी कर सकता है। इसके बाद महिला मंगलवार को ही गणेश की शिकायत थाने में करने वाली थी। इसके पहले ही स्कूल से लाकर 6 वर्षीय मासूम की बीयर की बोतल से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

साथ रहने की जिद कर रहा था आरोपी

Betul Murder News : महिला के साथ रहने की जिद पर अड़े युवक ने मासूम का गला रेताघटना को लेकर म्रतक की मां संगीता पति अरुण बिहारे ने बताया कि 16 मार्च को ही उसका पुत्र शिवम उर्फ शिवा 6 वर्ष का हुआ था। वह नवीन प्राथमिक शाला की दूसरी क्लास में पढ़ रहा था। सुबह ही वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर आई थी। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि उसके बच्चे की हत्या कर दी गयी है। संगीता ने बताया कि आरोपी का उससे मिलना जुलना था और आरोपी गणेश काफी दिनों से साथ रहने की जिद भी कर रहा था। लेकिन मैंने मना कर दिया था। साथ काम करने वालों ने भी बताया था कि गणेश उसके बच्चे की हत्या कर सकता है, जिसकी रिपोर्ट आज थाने में करने वाली थी, लेकिन इसके पहले ही मेरे बच्चे की हत्या कर दी गयी। पीढ़ित महिला का कहना है कि वह अपने बच्चे के सहारे ही अपनी जिंदगी जी रही थी अब उसके बिना मैं भी जीना नहीं चाहती।

कॉलोनी वासियों ने दिया जागरूकता का परिचय

घटना को लेकर कालोनी वासियों ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे शोर सुनकर वे जैसे ही बाहर निकले सड़क पर एक आदमी दिखाई दिया जो भागने की कोशिश करने लगा था। उसके हाथों में ख़ून देखने के बाद कालोनी में ही रहने वाले युवकों ने उसे पकड़ लिया। मौके पर देखा तो बच्चे की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी पास ही बियर की टूटी बोतल पड़ी हुई थी आरोपी ने बच्चे की गर्दन पर कई वार किए थे। पास ही बच्चे का स्कूल बैग भी पड़ा हुआ था। घटना के बाद सभी दहशत में आ गए और आरोपी को तब तक पकड़ कर रखा जब तक पुलिस मौके पर नहीं आ गयी। पुलिस के आने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button