Betul Loksabha Election Cancelled : बैतूल में बसपा प्रत्याशी का हार्ट अटैक से निधन, लोकसभा चुनाव स्थगित होंगे! कलेक्टर ने निर्वाचन आयोग को सूचना भेजी
Betul Loksabha Election Cancelled: BSP candidate dies of heart attack in Betul, Loksabha elections will be postponed, Collector sent information to the Election Commission

Betul Loksabha Election Cancelled : बैतूल। बैतूल -हरदा- हरसूद संसदीय क्षेत्र में आगामी 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव स्थगित हो रहे है। दरअसल यहां से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अशोक भलावी का मंगलवार अपराह्न हार्ट अटैक से दुकान निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक परिजनों ने उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद ग्रह ग्राम सोहागपुर से एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया था, लेकिन खबर है कि रास्ते में ही उनका दुखद निधन हो गया।
उनके निधन का समाचार मिलते ही जिले की राजनीति में शोक छा गया है। कहा जा रहा है कि वह काफी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य पार्टी के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
इधर उनके निधन की जानकारी मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी बे निर्वाचन आयोग को इस संबंध में सूचना भेज दी है, क्योंकि सोमवार को नामांकन वापस लिए जाने की अंतिम इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित हो चुके है। इस बीच बसपा उम्मीदवार के निधन से चुनाव प्रक्रिया पर असर पड़ना तय था।
कलेक्टर सूर्यवंशी ने बताया कि बसपा प्रत्याशी के निधन के संबंध में निर्वाचन आयोग को सूचना दी गई है, इसलिए चुनाव स्थगित हो जाएंगे। निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों का पालन किया जाएगा।




