Betul Ramu Tekam: रामू की नामांकन रैली में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई, जिला शहर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Betul Ramu Tekam: Congress factionalism came to the fore in Ramu's nomination rally, District City President resigned

तीन पूर्व विधायक पूरे समय गायब, गुड्डू का नाम भाषण से कटने पर विवाद और गरमाया,

Betul Ramu Tekam: बैतूल। लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में एक बार फिर जबरदस्त गुटबाजी देखने को मिली है। ऐसे समय जब कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम का नामांकन दाखिल करने खुद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव, पूर्व राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा बैतूल आए थे। शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में जिले के तीन प्रमुख पूर्व विधायक निलय डागा, धरमूसिंह सिरसाम और ब्रम्हा भलावी की गैर मौजूदगी चर्चा में रही। इसके बाद जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील उर्फ गुड्डू शर्मा का नाम भाषण सूची में रहने के बाद काट दिया गया।

इससे कांग्रेस की गुटीय राजनीति उभरकर सामने आ गई है। कहा जा रहा है कि गुड्डू इस अपमान से आहत होकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा कर अगला कदम उठाने वाले है। इस बीच उन्होंने दोपहर में पद से इस्तीफा कमलनाथ को भेज दिया है। इससे कांग्रेस की राजनीति में हड़कंप मच गया है। चुनाव के ऐन पहले इस्तीफे से कांग्रेस की स्थिति और सतह पर पहुचने से इंकार नहीं किया जा सकता।

करीब डेढ़ घंटे से विलंब से पहुंचे कांगे्रस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में रामू टेकाम ने दोपहर 12 बजे निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दिग्गज नेताओं के अलावा पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, हरदा विधायक आरके दोगने, टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, हरदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल भी मौजूद थे। नामांकन के बाद शिवाजी ऑडिटोरियम में कांग्रेस की आमसभा हुई। इसमें भी संसदीय क्षेत्र के सात विधानसभा क्षेत्र के महज 500 कार्यकर्ता बमुश्किल उपस्थित हो सके।

भाजपा सरकार में 60 प्रतिशत हुई कमीशनखोरी: जीतू

आमसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को नाकाम सरकार बताते हुए कहा कि, भाजपा सरकार कर्ज में डूबती जा रही है। हालात ये हैं कि 3000 करोड़ प्रतिमाह सरकार को कर्ज लेना पड़ रहा है। किसानों की आम आदमी की हालत खराब होती जा रही है। उन्होंने शिवराज सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान की मैं तारीफ करूंगा कि उनकी सरकार में कमीशनखोरी सिर्फ 50 प्रतिशत थी,लेकिन मोहन यादव ने उन्हें भी पीछे छोड़ दिया।

आज प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में कमीशनखोरी 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है और इसका खामियाजा भी आम जनता को भुगतना पड़ेगा। पटवारी ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए मंच से तीन घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो पढ़े लिखे युवा को 8500 रुपए की सहायता देने का काम सबसे पहले किया जाएगा। इसके अलावा किसानों को उनकी फसल की एमएसपी की ग्यारंटी कांग्रेस की होगी। महिलाओं को भी 8500 रुपए की आर्थिक सहायता देने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध हैं।

Betul Ramu Tekam: रामू की नामांकन रैली में मकांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई, जिला शहर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

संविधान बदलने के लिए की जा रही 400 पार की बात: तन्खा

पूर्व राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा ने अपने उद्बोधन में बैतूल से अपना पुराना रिश्ता बताया। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपाई 400 पार का नारा बुलंद कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि 400 सीट जितने के बाद संविधान में छेड़छाड़ की जा सके। आज भाजपा संविधान निर्माता बाबा साहेब के बनाये संविधान को खण्ड-खण्ड करना चाहती है। मेरी अपील है कि आम जनता संविधान की रक्षा करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के पक्ष में मतदान करेगी।

महिला अत्याचार में भाजपा ने बनाया कीर्तिमान: यादव

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भाजपा सरकार को आदिवासी विरोधी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में पिछले 20 वर्षो से भाजपा की सरकार है। आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार के कार्यकाल में आदिवासी भाइयों के सिर पर पेशाब करने की परंपरा देखी गयी जिससे पूरा आदिवासी समाज आज अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा है। इन 20 वर्षों में जितनी दुर्गति आदिवासी भाइयों की की गई है उतनी कभी भी देखने को नहीं मिली। आज प्रदेश देश मे एक ऐसा प्रदेश बन चुका है जहां बहन बेटियों की सरेआम आबरू लूटी जा रही है। अब समय आ गया है आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार को आइना दिखाने का। रामू टेकाम एक पढ़ा लिखा और जनता से जुड़ा प्रत्याशी है जिसे सांसद बनाकर हमे लोकसभा में भेजना है, ताकि जनता का भला हो सके।

पाकिस्तानी कम्पनियों से भी भाजपा ने ले लिया चंदा: पांसे

कांग्रेस नामांकन आम सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं मुलताई विधायक सुखदेव पांसे ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसने इलेक्टोरल बांड के जरिये पाकिस्तानी कम्पनियों तक से चंदा ले लिया। प्रदेश में कमलनाथजी कई सरकार बनने के बाद उन्होंने 1000 हजार गौशालाओं का निर्माण कराया लेकिन गौमाता के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा सरकार ने गौमाता के नाम पर चंदा ले लिया।

सेल्फी मंच में तब्दील हुआ कांग्रेस का मंच

कांग्रेस की नामांकन सभा वैसे तो कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के लिए चुनावी आगाज के रूप में प्रचारित की गई थी,लेकिन जैसे ही नेताओं ने मंच पर प्रवेश किया मंच कार्यकर्ताओं से खचा-खच भर गया। कार्यकर्ताओं को जैसे तैसे नीचे उतारकर मंच खाली कराया तो गया लेकिन थोड़ी ही देर बाद मंच सेल्फी पाइंट में तब्दील हो गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता उठ उठ कर एक के बाद एक मंच पर पहुंचने लगे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए कांग्रेसियों में होड़ लग गयी। आखिर हारकर पटवारी को खुद कार्यकर्ताओं को मंच पर चढ़ने से मना करना पड़ा।

शहर अध्यक्ष के इस्तीफे की चर्चा

कार्यक्रम में एक बार फिर कांग्रेस की गुटबाजी जबरदस्त उजागर हुई है। पहले तो कांग्रेस के तीन विधायक नामांकन से लेकर सभा में गायब रहे। इसके बाद भाषण की सूची में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष गुड्डू शर्मा का नाम होने के बावजूद नाम काटने से राजनीति गरमा गई है। खबर है कि भाषण की सूची से नाम काटने पर गुड्डू नाराज हो गए है। वे इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा करने वाले है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शर्मा का भाषण सूची से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नाम काटा। कहा जा रहा है समयाभाव के कारण ऐसा हुआ, लेकिन ऐसा गुड्डू ने कार्यक्रम में संयम बरतते हुए नाराजगी नहीं दिखाई, लेकिन बाद में वे जरूर नाराज हुए। इसे कांग्रेस की गुटीय राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

इनका कहना…

मेरा नाम भाषण की सूची में था। नाम किसने काटा, यह प्रदेश अध्यक्ष और मंच संचालन करने वाले समीर खान ही बता सकते है। मैं आहत जरूर है, लेकिन वर्षो से पार्टी का कार्यकर्ता हूं। कमलनाथ जी से मामले से चर्चा कर आगे की राणनीति को तय करूंगा।

सुनील शर्मा, अध्यक्ष जिला शहर कांग्रेस, बैतूल

ग्रामीण जिलाध्यक्ष का नाम स्वागत भाषण और शहर अध्यक्ष का नाम आभार के लिए तय हुआ था। सूची से नाम काटे जाने जैसा कुछ नहीं हुआ। उनका नाम आभार के लिए दस बार लिया गया।

समीर खान, प्रदेश महासचिव, कांग्रेस

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button