Betul Accident News: Video: रात के अंधेरे में नहीं दिखी रोड, खाई में गिरी बाइक, दो की मौत

मंडई मेले से लौट रहे बाइक सवार
Betul Accident News: (कालीदास चौरासे) सारनी। खकराढाना-विक्रमपुर से लौट रहे दो बाइक संवार सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। 22 वर्षीय शुभम पिता कानूलाल उईके निवासी पिपरी की घोड़ाडोंगरी और 20 वर्षीय श्याम पिता अशोक निवासी पिपरी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना धसेड़ डेम की है।
बताया जा रहा है कि आकाश पिता लक्ष्मण उईके निवासी अनकावाड़ी को शुभम और श्याम खकराढाना-विक्रमपुर गांव में छोड़कर वापस पिपरी-घोड़ाडोंगरी लौट रहे थे। रात के अंधेरे में घोघरी होते हुए पिपरी लौट रहे दोनों बाइक संवार राख बांध के अंधे मोड़ को समझ नहीं पाए और अनियंत्रित होकर आर वन 15 बाइक समेत दोनों संवार करीब 15 से 20 मीटर खाई में धसेड़ रोड की ओर जा गिरे। जिससे दोनों बाइक संवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और 112 डायल की मदद से दोनों घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल ले जाया गया।

जहां शुभम ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल श्याम गंजाम को इलाज के लिए घोड़ाडोंगरी से जिला अस्पताल रेफर किया। जहां श्याम की भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया दोनों युवक खाई में गिरे पड़े थे। जिन्हें आरक्षक मोहित भाटी और डायल 112 के चालक मनोज ने निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी पहुंचाया। टीआई जयपाल इवनाती ने बताया मृतक विक्रमपुर की ओर से लौट रहे थे। तब ही यह हादसा हुआ है। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।




