Betul Ki Khabar: सवा 18 करोड़ में शिवहरे ग्रुप ने लिया गंज दुकान का ठेका
Betul Ki Khabar: Shivhare Group took the contract of Ganj shop for 1.25 crores

20 प्रतिशत कम होने के बाद ठेकेदार ने दिखाई रूचि
Betul Ki Khabar: बैतूल। जिले के सभी 19 समूहों की नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न करने में आखिर आबकारी विभाग ने कामयाबी हासिल कर ही ली। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने भी चैन की सांस ली है, क्योंकि 19 समूहों में से केवल गंज ही ऐसा समूह बाकी बचा हुआ था जिसे हासिल करने में ठेकेदार अपनी रुचि नहीं दिखा रहे थे। आखिर शासन को निर्णय लेना और गंज समूह की तीन दुकानें ग्वालियर के ठेकेदार संजीव शिवहरे को दे दी गई है।
20 प्रतिशत कम में गया ठेका
आबकारी विभाग द्वारा पूर्व में की गई नीलामी में सभी 18 समूह 15 प्रतिशत अधिक राशि पर रिनिवल कर दिए गए थे, लेकिन गंज समूह की ऑफसेट प्राइज ज्यादा होने से ठेकेदारों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। विभाग ने इसके लिए दोबारा रिटेंडर किये थे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया। हाल ही में शासन के निर्णय अनुसार लगभग 20 प्रतिशत राशि की कटौती करने का निर्णय लिया गया और गंज समूह 18 करोड़ 27 लाख 77 हजार 777 रुपये संजीव शिवहरे ग्रुप को दे दिया गया है।





