Betul Samachar: लाखों की सड़क का ठेका, नपा की जेसीबी-ट्रैक्टर का खुला दुरुपयोग

Betul Samachar: Road contract worth lakhs, open misuse of NAPA's JCB-tractor

बैतूल नपा में अंधा बांटे रेवड़ी, चिन्न-चिन्न दे कि कहावत चरितार्थ सीएमओ के निर्देश हवा में उड़े

Betul Samachar: जिला मुख्यालय की नगरपालिका में अंधा बांटे रेवड़ी, चिन्न-चिन्न दे की कहावत वास्तव में चरितार्थ होते दिखाई दे रही है। दरअसल यहां पर ठेकेदारों ने लाखों रुपए का टेंडर लिया है, लेकिन नगरपालिका के जिम्मेदारों से सांठगांठ कर जेसीबी और ट्रेक्टर का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है।

इस मिथ्या खर्च से हर माह नगरपालिका को डीजल एवं अन्य खर्च के ठेकेदारों के सेवा करने के नाम लाखों रुपए के वारे-न्यारे करना पड़ रहा है। यह मामला सीएमओ के संज्ञान में आने के बाद अधीनस्थों को निर्देश भी दिए, लेकिन किसी के कान पर जू नहीं रेंगी। हालांकि वे भी तथाकथित पार्षदनुमा ठेकेदारों की नेतागिरी और रौब झाड़ने से परेशान बताए जा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के पहले ही शहर में होने वाले निर्माण कार्यों की जैसे कतार लग गई। जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता वाले इन कार्यों की एक के बाद एक काम शुरू हो गए हैं। हालांकि गर्मी शुरू होने के बावजूद कई वार्डों में सीसी सड़क का भी निर्माण किया जा रहा है। दो दिन पहले ही कलेक्टर ने गर्मी के मौसम में पानी की उपलब्धता के लिए खनन पर प्रतिबंध लगा दिया।

इसके बावजूद ठेकेदार धड़ल्ले से उपयोग कर रहे हैं। हालांकि कुछ ठेकेदार ऐसे हैं जो सिद्धांत से ईमानदारी का काम करते हुए प्राइवेट टेंकर बुलाकर सीसी सड़कों की तराई करते देखे जा रहे हैं, लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी के पार्षदनुमा कुछ नेता अपनी दबंगई दिखाते हुए खुलेआम सारे काम नगरपालिका से ही करवाने के लिए दबाव बना रहे हैं।

कैमरे में कैद हुई तस्वरी, तब खुली पोल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवेकानंद वार्ड में सांई मंदिर से एसटीडी चौक तक डामरीकरण सड़क का काम किया जा रहा है। इसके लिए ठेकेदार द्वारा पिछले कुछ दिनों पहले काम शुरू किया। सांई मंदिर से गोयल फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल खत्म होने के पहले तक मुरम डाल दी गई, लेकिन बिना अतिक्रमण हटाए बेतरतीब सड़क बनाई जा रही है। हालांकि अभी तक नाली का निर्माण पूरा नहीं हो सका है।

मनमर्जी से ठेकेदार द्वारा मुरम डालकर आड़ी-तिरछी सड़क बनाने से लोगों में भी आक्रोश है। सड़क पर नगरपालिका की जेसीबी खुदाई, मुरम डालने का काम कर रही है। पहले नाली की खुदाई के लिए भी जेसीबी नगरपालिका की ही बुलाई गई थी। बार-बार नगरपालिका की जेसीबी बुलाकर ठेकेदार फटका लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

खबर है कि यहां पर ठेकेदार की कम, ठेका लेकर काम करने वाले ठेकेदार की अधिक गलती देखने को मिल रही है। यह जांच का विषय हो सकता है कि ठेका किसका और काम कौन कर रहा है।

लाखों के मिथ्या खर्च पर कार्रवाई तय नहीं

इस मामले में पड़ताल के बाद तथ्य उजागर हुए है कि शहर में अकेले विवेकानंद वार्ड में ही नहीं अन्य स्थानों पर भी ठेकेदारों ने लाखों रुपए का ठेका ले रखा है। नियम से जेसीबी और अन्य संसाधान भी उन्हें ही जुटाना है, लेकिन नगरपालिका के अधिकारियों पर दबाव बनाकर जेसीबी और ट्रैक्टर नगरपालिका के बुलाए जाते हैं। लाखों का मिथ्या खर्च आम जनता के टैक्स पर बैठ रहा है।

सूत्र बताते हैं कि जिस सड़क पर नगरपालिका की जेसीबी काम करते दिखाई दी, उसके लिए 6 अक्टूबर 2023 को कार्यादेश जारी किए थे, इसमें सात दिनों में काम पूरा करने का उल्लेख था, लेकिन 15 दिन अधिक बीत जाने के बावजूद ठेकेदार ने काम पूरा नहीं किया। नगरपालिका के अधिकारियों ने इन्हें नोटिस देना तक मुनासिब नहीं समझा।

इस सड़क के लिए ठेकेदार ने 53 लाख 96 हजार 521 रुपए में टेंडर लिया है। इसमें डामरीकरण, नाली, ह्यूम पाइप, पुलिया और डिवाइडर को शामिल किया गया है। कार्य निर्माण के पहले बोर्ड लगाने के पहले भी विवेकानंद वार्ड में बनने वाली सड़क में नहीं यिा जा रहा है।

इनका कहना…

मैंने पूर्व में ही इस संबंध में अधीनस्थों को निर्देश दिए थे। इसके बावजूद प्राइवेट ठेकेदारों द्वारा नपा की जेसीबी और ट्रैक्टर बुलाए जा रहे हैं तो रिकवरी करवाई जाएगी।

ओमपाल सिंह भदौरिया, नपा सीएमओ बैतूल।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button