Today Betul Samachar: सिंगनवाड़ी से फोरलेन के अर्थ वर्क में लीपापोती
Today Betul Samachar: Whitewashing in the earth work of four lane from Singanwadi

कितने दिन टिकेगा डामरीकरण, ग्रामीण भी परेशान, ठेकेदार कर रहे राजनैतिक रसूख…
Today Betul Samachar: (बैतूल)। ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाली सड़क और अर्थवर्क के काम में ठेकेदार किस तरह का चूना लगा रहे है। इसके कई उदाहरण सामने आ चुके है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं कर रहे, जिसका सीधा फायदा उठाकर करोड़ों की राशि के वारे न्यारे कर लिए जा रहे है। ताजा मामला बैतूल ब्लॉक के सिंगनवाड़ी से फोरलेन तक बनने वाली 3 किलोमीटर की अर्थ वर्क से जुड़ा है। यहां ठेकेदार द्वारा जिस तरह काम किया जा रहा है, इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराई गई फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अर्थ वर्क कितने दिन टीक पाएगा।
नाम करने की शर्त पर बताया कि सिंगनवाड़ी से फोरलेन बैतूलबाजार तक लोकनिर्माण विभाग द्वारा अर्थ वर्क के लिए टेंडर निकाले गए थे। इसका ठेका भवानी टेली सर्विस को दिया गया है। तीन किलोमीटर की बनने वाली इस अर्थ वर्क के लिए 2 करोड़ 16 लाख रूपए की राशि खर्च की जानी है। ठेकेदार द्वारा पिछले दिनों अर्थ वर्क के लिए काम शुरू किया गया, लेकिन ग्रामीणों की माने तो काम में जमकर धांधली बरती जा रही है। 3 किलोमीटर की शुरूआत में जिस तरह ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, इससे विभाग ठेकेदार पर आक्रोश पनप रहा है।

अर्थ वर्क में इमलशन का प्रयोग नहीं
ग्रामीणों ने बताया कि भवानी टेली सर्विस द्वारा किए जा रहे काम जमकर धांधली बरती जा रही है। अर्थ वर्क के इस काम में इमलशन तक नहीं डाला जा रहा है। इसके बाद जीएसबी की क्वालिटी भी इतनी घटिया है कि सड़क बड़े वाहन के गुजरने से उखड़ने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद डामरीकरण में बेहद घटिया डामर का उपयोग किया जा रहा है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है यह सड़क कितने दिन टिकेगी। यह मामला ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए अधिकारी भी कोताही बरतने से नहीं चूक रहे है, इसका फायदा ठेकेदार उठा रहा है। 2 करोड़ की राशि सड़क के अर्थ वर्क के लिए स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन घटिया निर्माण से सड़क ज्यादा दिन न टिकने का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटिया निर्माण को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि वे सीएम हेल्प लाईन और कलेक्टर को भी शिकायत करने वाले है।
इनका कहना…
मुझे आपके माध्यम से जानकारी मिली है। वैसे सिंगनवाड़ी से फोरलेन तक अर्थ वर्क के काम के लिए ठेकेदार द्वारा मशीन का उपयोग की जाने की जानकारी मिली है, फिर से भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।
अखिलेश कवड़े, उपयंत्री, पीडब्ल्यूडी, बैतूल





